Asam News असम में बहुविवाह पर प्रतिबंध लगाने वाले विधेयक को मंजूरी, राज्य की महत्वपूर्ण खबरें एक नजर में

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Sat, 24 Oct 2026 05:06 PM
Asam News असम में बहुविवाह पर प्रतिबंध लगाने वाले विधेयक को मंजूरी, राज्य की महत्वपूर्ण खबरें एक नजर में
ऑडियो सुनें

असम राज्य की महत्वपूर्ण खबरें एक नजर में

ग्रीन फेलोशिप कार्यक्रम की शुरूआत

मुख्यमंत्री ग्रीन फेलोशिप कार्यक्रम पर असम के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री जयंत मल्ला बरुआ ने कहा, “वर्ष 2024 में मुख्यमंत्री ने ग्रीन फेलोशिप कार्यक्रम की शुरूआत की थी। इसका मूल लक्ष्य था कि हमारे यहां के पर्यावरण संबंधित लोगों को विश्व के अलग-अलग देशों में भेजा जाए जहां वे लोग 4 से 6 माह तक इंटर्नशिप प्रोग्राम पूरा करके आते हैं। उसके बाद हम उनके अनुभवों को असम के विकास के लिए इस्तेमाल करते हैं। असम के विभिन्न कॉलेजों के कुल 82 छात्रों ने मुख्यमंत्री ग्रीन फेलोशिप कार्यक्रम के तहत दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में इंटर्नशिप प्रोग्राम पूरा किया। आज मैंने सभी लोगों को यहां आमंत्रित किया था और उन लोगों के साथ बातचीत करके उनके अनुभवों को साझा किया है…. हमारा लक्ष्य रहेगा कि कैसे उन लोगों को हम असम के जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कामों में लगा सकते हैं… हमारे छात्रों से मिलकर आज बहुत अच्छा लगा… उनकी बातें हमारे लिए मार्गदर्शक हैं। उसे ध्यान में रखते हुए हम आगे कार्य करेंगे.”

असम में बहुविवाह पर प्रतिबंध लगाने वाले विधेयक को मंजूरी

असम सरकार ने बहुविवाह पर प्रतिबंध लगाने वाले विधेयक को मंजूरी दे दी है। इसका ऐलान खुद मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने किया। उन्होंने रविवार को कहा कि राज्य मंत्रिमंडल ने बहुविवाह पर प्रतिबंध लगाने वाले विधेयक को मंजूरी दे दी है, जिसके लिए दोषियों को सात साल तक के कठोर कारावास की सजा हो सकती है।

विपक्षी दल साथ मिलकर लड़ेंगे।

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले असम की सियासत से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है। यहां अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए विपक्षी दल गोलबंद हो रहे हैं। सभी दल बीजेपी के एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। आज इसका ऐलान राज्य कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी के कुशासन से मुक्ति दिलाने के लिए विपक्षी दल 2026 असम विधानसभा चुनाव एक साथ लड़ेंगे।

भूस्खलन में फंसे लोगों को बचा रहा हेलीकॉप्टर

सिक्किम में हुई लगातार बारिश के कारण भूस्खलन की कई घटनाएं सामने आई हैं। बारिश के कारण सड़के टूठ गई हैं। इस कारण बस और पब्लिक ट्रांसपोर्ट नहीं चल पा रहे हैं। लोगों को बचाने के लिए हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल किया जा रहा है। सिक्किम में पिछले कई दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है। बारिश के चलते सिक्किम में कई जगहों पर भूस्खलन (Landslide) की घटनाएं सामने आई हैं। सिक्किम सरकार ने राज्य के उत्तरी हिस्से में भूस्खलन प्रभावित इलाकों में फंसे टैक्सी चालकों और कुछ स्थानीय लोगों को बचाने के लिए एक हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की है।

सुरक्षाबलों पर अंधाधुंध गोलियां

अरुणाचल प्रदेश में संदिग्ध उग्रवादियों ने सुरक्षाबलों पर अंधाधुंध गोलियां चलाई हैं। सुरक्षाबलों ने भी इस फायरिंग का जवाब दिया जिसके बाद उग्रवादी पड़ोसी देश म्यांमार की ओर भाग गए हैं। भारत के उत्तर पूर्वी हिस्से के राज्य अरुणाचल प्रदेश प्रदेश से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। राज्य के लोंगडिंग जिले में सुरक्षाकर्मियों और संदिग्ध उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है। ये घटना भारत-म्यांमार बॉर्डर के पास गुरुवार को घटी है। एक रक्षा अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि संदिग्ध उग्रवादी अंधाधुंध गोलीबारी करने के बाद पड़ोसी देश म्यांमार की ओर भाग गए हैं।

 

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group