फिलीपीन एयर फोर्स के मनीला के पास दो ट्रेनर विमानों के उड़ान के दौरान हवा में आपस में टकराने से भीषण हादसा हो गया। इस दुर्घटना में चारों पायलटों की जान चली गई. हादसा बटांगस प्रांत के लीपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस के पास हुआ. वायुसेना ने हादसे की जांच तक अपने बाकी बेड़े को ग्राउंड कर दिया है।
इस साल हवा में विमान टकराने का यह पांचवां बड़ा हादसा है।