भारतीय कायाकिंग कैनोइंग एसोसिएशन द्वारा 19वीं राष्ट्रीय पैरा केनो चैंपियनशिप का आयोजन 26 से 28 अक्टूबर 2026 तक लोवर लेक भोपाल में आयोजित किया जा रहा है जिसमें छत्तीसगढ़ की पैरा केनो टीम भाग लेने के लिए आज रायपुर से रवाना हो रही है।
रवाना होने से पूर्व आज टीम के सभी खिलाड़ियो ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कायाकिंग कैनोइंग एसोसिएशन के अध्यक्ष बलदेव सिंह भाटिया से मुलाकात की। श्री भाटिया ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।
उक्त अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कायाकिंग कैनोइंग एसोसिएशन के सहसचिव श्री प्रशांत सिंह रघुवंशी सहित समस्त पदाधिकारी उपस्थित थे। श्री अभिजीत मिश्रा सचिव छत्तीसगढ़ प्रदेश कायाकिंग कैनोइंग एसोसिएशन, श्री अमरजीत छाबड़ा सहसचिव छत्तीसगढ़ प्रदेश कायाकिंग कैनोइंग एसोसिएशन डॉ नवीन बाफना, ने अपनी शुभकामनाएँ दी। टीम में शामिल खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं.
1) प्रेमजीत कुमार
2) होरी लाल यादव
3) विभीषण कुमार
4) करण सोनी
5) लक्की सोनी
6) पिंटू राम साहू
7) कुलदीप मिंज
8) चंचला पटेल
9) सुनील कुमार
10) दिनेश कुमार साहू (कोच)
11) राकेश सिंह ठाकुर (मैनेजर)
उक्त टीम आज अमरकंटक ट्रेन से भोपाल के लिए रवाना हुई।