इस एक्सीडेंट को देखिये और सोचिये कि जूनून और उन्माद मे इंसान किस कदर अंधा हो जाता है कि उसे जिंदगी और मौत का ना एहसास रह जाता है ना डर।
कोई नेशनल हाईवे है पहले दो कार आती हैं और शायद रेड लाइट देखकर रुक जाती है। पीछे से दो बाइक सवार गोली के रफ़्तार से भी तेज आते हैं बाइक के आने के शोर से आप उसकी स्पीड का अंदाजा लगा सकते हैं।
एक बाइक सीधे खड़ी कार मे टक्कर मारता है ड्राइवर उड़ जाता है गाड़ी के परखच्चे उड़ जाते हैं स्पीड इतना ज्यादा होता है कि कार का पिछला हिस्सा दो भाग मे बंट जाता है और कार आगे वाली कार मे धक्का मार देती है।
चौराहे पर खड़ी कार में पीछे से तेज रफ्तार बाइक सवार ने इतनी जोरदार टक्कर मारी कि वह सीधा हवा में उछलकर काफी दूर जा गिरा और कार दो भागों में बंट गई।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें लाल बत्ती वाले चौक पर खड़ी कार से एक बाइक जाकर टकराती है। बाइक सवार बहुत दूर जाकर गिरता है जिसमें उसकी मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार दो भागों में बट गई।
वीडियो देखने पर मालूम होता है कि यहां दो बाइक फुल स्पीड में आती हैं, एक कार से टकरा जाती है दूसरी आगे निकल जाती है। क्या वो दोनों बाइक वाले रेस लगा रहे थे…?
कुछ लोग बोल रहे हैं कि कार गलत खड़ी है, तो वो लोग ध्यान से विडियो देखें। ट्रैफिक सिग्नल में रेड लाइट होने पर कार को तो रुकना पड़ता है। यह सिर्फ ओवरस्पीडिंग नहीं, ऐसा लग रहा है मानो कोई मिसाइल आकर टकराई हो!
याद रखिए, सड़क पर आपकी एक गलती आपके परिवार की खुशियां हमेशा के लिए छीन सकती है।