जेल ब्रेक कांड, 17 कैदी फरार, 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, विधान परिषद चुनाव के नतीजे आज, भारत में E100 फ्यूल को मंजूरी, सीएम विष्णुदेव साय की कैबिनेट बैठक आज..प्रमुख खबरें एक नज़र में

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Tue, 27 Oct 2026 07:38 AM
जेल ब्रेक कांड, 17 कैदी फरार, 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, विधान परिषद चुनाव के नतीजे आज, भारत में E100 फ्यूल को मंजूरी, सीएम विष्णुदेव साय की कैबिनेट बैठक आज..प्रमुख खबरें एक नज़र में
ऑडियो सुनें

देश विदेश प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरें एक नजर में जानिए :

तमिलनाडु में एक बड़ा जेल ब्रेक कांड होने से हड़ंकप मच गया है। थेनी जिले की सब-जेल से 17 कैदी फरार हो चुके हैं। पुलिस इन्हें पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चला रही है। फरार 17 कैदियों में से एक को पकड़ लिया गया है।

चक्रवात अर्नब के संभावित असर से उत्तर प्रदेश, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। ओडिशा में स्कूल बंद हैं और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है, जबकि आंध्र में राहत कार्यों के लिए 27 करोड़ रुपये जारी हुए हैं। अगले कुछ दिनों में मौसम कितना बिगड़ सकता है.

विधान परिषद चुनाव :आज UP, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतों की गिनती होगी।

विधान परिषद चुनाव के लिए 23 अक्तूबर को कराई गई वोटिंग के बाद आज मतगणना होनी है। उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतों की गिनती पर सबकी नजरें टिकी हैं। यूपी की 11 सीटों पर खास तौर पर नजरें टिकी हैं। कांग्रेस शासित राज्य कर्नाटक में भी मतगणना होनी है।

भारत में E100 फ्यूल को मंजूरी;

सड़क परिवहन मंत्रालय ने फ्लेक्स-फ्यूल गाड़ियों में E100 इथेनॉल के इस्तेमाल को मंजूरी दी है. जानें नए नियम और 100% इथेनॉल पर चलने वाली गाड़ियों का फ्यूचर, पेट्रोल पर निर्भरता घटाने और प्रदूषण कम करने की दिशा में क्या होगा बड़ा बदलाव.

अरुणाचल सीमा पर तनाव के बीच चीन बोला- हमारी पेट्रोलिंग नियमित, उम्मीद है भारत भी करेगा पालन
अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव की खबरों के बीच चीन ने सीमा पर अपनी पेट्रोलिंग को नियमित बताया है. उसने भारत से आपसी सहमतियों का पालन करने की उम्मीद जताई है.

कोचिंग हब कोटा में एक ही दिन दो छात्रों की मौत से हड़कंप, इस साल बुझ गए 14 घरों के चिराग
कोटा में एक ही दिन दो छात्रों की मौत की खबर ने कोचिंग हब में पढ़ने वाले छात्रों की सुरक्षा पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. JEE और NEET की तैयारी कर रहे युवाओं की स्थिति चिंताजनक है।

तमिलनाडु के पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश पोय्यामोझी गिरफ्तार,100 करोड़ के घोटाले का आरोप
तमिलनाडु के पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश पोय्यामोझी करोड़ों के घोटाले के आरोप में गिरफ्तार किए गए हैं.

दुर्ग में बच्चा चोरी की अफवाह से बवाल! 5 महिलाओं की लाठी-डंडों से पिटाई, VIDEO वायरल पुलिस ने बताई अलग

सीएम विष्णुदेव साय की कैबिनेट बैठक आज, धान खरीदी और कर्मचारियों की मांगों पर बड़ा फैसला संभव!

राजकोट से सम्बंधित है रायपुर का हवाला कारोबारी रायपुर से हर सप्ताह 8 से 9 करोड़ के हवाले का होता हेर-फेर Durg. दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बोलेरो पिकअप वाहन के गुप्त चेंबर से करीब 4 करोड़ रुपये नकद बरामद किए हैं। इतनी बड़ी रकम मिलने से हड़कंप मच गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह रकम राजधानी रायपुर से नागपुर ले जाई जा रही थी।

मानपुर के SP के बेटे का सर्विस गन के साथ वीडियो वायरल, भूपेश बघेल और विधायक मंडावी ने उठाए सवाल.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group