प्रधानमंत्री मोदी का दो दिवसीय गुजरात दौरा, 14,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 30 Oct 2026 04:13 PM
प्रधानमंत्री मोदी का दो दिवसीय गुजरात दौरा, 14,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन
ऑडियो सुनें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे और इस दौरान वह करीब 14,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 24वीं किस्त के तहत 19,000 करोड़ रुपये जारी करेंगे और दो नई ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाएंगे।

अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री एकता नगर भी जाएंगे, जहां सरदार वल्लभभाई पटेल की सबसे ऊंची प्रतिमा स्थित है। यहां वह सांस्कृतिक एवं पर्यटन महोत्सव ‘भारत पर्व 2026’ का उद्घाटन करेंगे और नर्मदा आरती में शामिल होंगे। शुक्रवार सुबह प्रधानमंत्री सबसे पहले बनासकांठा में ‘एम्ब्रियो ट्रांसफर टेक्नोलॉजी-इन विट्रो र्फिटलाइजेशन’ (आईवीएफ) प्रयोगशाला और ‘भारत बोवाइन ब्रींिडग एंड रिसर्च सेंटर’ का दौरा करेंगे। इस दौरान वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री ने बृहस्पतिवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “भारत के पशुपालन और डेयरी क्षेत्र में अगली बड़ी छलांग कैसी होगी? जानने के लिए गुजरात के बनासकांठा आइए! 30 अक्टूबर को 127 एकड़ में फैले ‘गोवंश प्रजनन एवं अनुसंधान केंद्र’ की शुरूआत होने जा रही है। यह इस बात का बेहतरीन उदाहरण है कि कैसे विज्ञान और नवाचार हमारे किसानों के कल्याण को बढ़ावा दे रहे हैं।” मोदी 31 अक्टूबर को एकता नगर में ‘स्टैच्यू आॅफ यूनिटी’ पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे और 400 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे।

प्रधानमंत्री इसके बाद एकता नगर में वर्षा वन और वामन वृक्ष वाटिका का दौरा करेंगे और सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में शामिल होंगे। मोदी अपने गुजरात प्रवास के दौरान अहमदाबाद मेट्रो के चरण ‘2ए’ और चरण ‘2बी’ की आधारशिला रखेंगे। अहमदाबाद मेट्रो के चरण ‘2ए’ की लंबाई छह किलोमीटर से अधिक होगी, जिसमें कोटेश्वर रोड से हवाई अड्डे के बीच पांच स्टेशन होंगे, जबकि चरण ‘2बी’ की लंबाई 3.3 किलोमीटर से अधिक होगी, जिसमें गिफ्ट सिटी से शाहपुर तक के तीन स्टेशन शामिल होंगे।

वह लगभग 2,600 करोड़ रुपये की लागत से अहमदाबाद-मेहसाणा रोड (राज्य राजमार्ग संख्या-41) को चार लेन से आठ लेन में परिर्वितत करने और सुदृढ़ करने की परियोजना की आधारशिला रखेंगे। इस परियोजना से अहमदाबाद और उत्तरी गुजरात के बीच यात्रा तेज, सुरक्षित और अधिक आरामदायक होने की उम्मीद है।

प्रधानमंत्री गुजरात प्रवास के दौरान 4,030 नए बाल-अनुकूल आंगनवाड़ी केंद्रों की आधारशिला रखेंगे और गुजरात में 361 पूर्ण बाल-अनुकूल आंगनवाड़ी केंद्रों का उद्घाटन करेंगे। इस परियोजना पर 800 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा और करीब चार लाख लोगों को लाभ होने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री मोदी कृषि अवसंरचना कोष के तहत पूरी की गई 521 परियोजनाओं को राष्ट्र को सर्मिपत करेंगे, जिसपर लगभग 4,950 करोड़ रुपये की लागत आई है। इन परियोजनाओं में कोल्ड स्टोरेज सुविधाएं और कोल्ड स्टोरेज शृंखला, गोदाम, साइलो, पॉलीहाउस एवं ग्रीनहाउस, एकीकृत प्राथमिक एवं माध्यमिक प्रसंस्करण सुविधाएं और प्राथमिक प्रसंस्करण केंद्र शामिल हैं।

प्रधानमंत्री 30 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह के रूप में एकता नगर में ‘भारत पर्व 2026’ का उद्घाटन करेंगे। भारत की सांस्कृतिक विरासत तथा राष्ट्रीय एकता के उत्सव के रूप में परिकल्पित और एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना के प्रतीक के रूप में यह महोत्सव राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अपनी विशिष्ट परंपराओं, लोक प्रदर्शनों, क्षेत्रीय व्यंजनों, हस्तशिल्प और पर्यटक आकर्षणों को प्रर्दिशत करने के लिए एक मंच प्रदान करेगा। इस महोत्सव से एकता नगर और आसपास की जगहों पर पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। यह 15 नवंबर 2026 तक जारी रहेगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav