छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, जानिए किसे कहां भेजा गया

गृह (पुलिस) विभाग ने जारी किया आदेश, प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक अस्थायी पदस्थापना, कई अधिकारी एक जिले से दूसरे जिले भेजे गए
Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 31 Oct 2026 09:19 AM
छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, जानिए किसे कहां भेजा गया
ऑडियो सुनें

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य शासन ने पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के 33 अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी), नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) और सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। कई अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिले में भेजा गया है, जबकि कई को पुलिस मुख्यालय और विभिन्न रेंज में नियुक्त किया गया है।

गृह (पुलिस) विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से, अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक नई पदस्थापना दी गई है।

तबादला सूची: किसे कहां मिली जिम्मेदारी

क्र. अधिकारी नई पदस्थापना
1 रिया मिश्रा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात), बिलासपुर
2 बंतलूराम भगत उप सेनानी, छठवीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, रायगढ़
3 शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बलरामपुर
4 रामगोपाल करियारे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (कटघोरा), कोरबा
5 नितीश कुमार ठाकुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बेमेतरा
6 अभिषेक माहेश्वरी उप सेनानी, 21वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, करकाभाट, बालोद
7 गीता वाधवानी सहायक पुलिस महानिरीक्षक, कार्यालय आईजी राजनांदगांव रेंज
8 देवेन्द्र कुमार सिंह उप पुलिस अधीक्षक (परिवहन), सरगुजा
9 लितेश सिंह सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात), रायपुर नगरीय
10 विकास पाटले उप पुलिस अधीक्षक (बालक विरुद्ध अपराध अन्वेषण शाखा), बालोद
11 मनीष रात्रे अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), बिलाईगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़
12 नीलेश द्विवेदी उप पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर
13 नेलसन कुजूर उप पुलिस अधीक्षक, कार्यालय आईजी सरगुजा रेंज
14 कौशल किशोर वासनिक उप पुलिस अधीक्षक (अजाक), कोरिया
15 गोपाल कुमार वैश्य उप पुलिस अधीक्षक, कोरिया
16 श्रीकांत शुक्ला उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय), बालोद
17 मणीशंकर चंद्रा सहायक पुलिस आयुक्त (पुलिस लाइन), रायपुर नगरीय
18 श्याम मधुकर उप पुलिस अधीक्षक (लाइन), बेमेतरा
19 सौरभ उईके सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात), रायपुर नगरीय
20 रूपेश कुमार उप पुलिस अधीक्षक (यातायात), धमतरी
21 उत्तम प्रताप सिंह अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), सीतापुर, सरगुजा
22 आशीष कुमार नेताम अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), सुकमा
23 रमेश चन्द्रा उप पुलिस अधीक्षक (यातायात), बिलासपुर
24 रामावतार धुरव उप पुलिस अधीक्षक (बालक विरुद्ध अपराध अन्वेषण शाखा), राजनांदगांव
25 विनोद कुमार मण्डावी नगर पुलिस अधीक्षक, दल्लीराजहरा, बालोद
26 माया शर्मा उप पुलिस अधीक्षक, छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण, रायपुर
27 सत्यकला रामटेके उप पुलिस अधीक्षक (अजाक क्राइम), धमतरी
28 विवेक शर्मा उप पुलिस अधीक्षक, बेमेतरा
29 विशाल गर्ग नगर पुलिस अधीक्षक, सूरजपुर
30 स्निग्धा सलामे अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), कोंडागांव
31 सुशांतो बनर्जी उप पुलिस अधीक्षक, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
32 संगम राम अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), बोड़ला, कबीरधाम
33 अमृता पैकरा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), वाड्रफनगर, बलरामपुर

 

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news