भारत पर्व 2026: एकता नगर में पीएम मोदी ने देखा छत्तीसगढ़ का स्टॉल, बस्तर-नारायणपुर के शिल्पकारों की सराहना

15 दिवसीय आयोजन का शुक्रवार को हुआ उद्घाटन, स्टॉल पर डोकरा, बांस और लौह शिल्प के साथ कोसा साड़ियां और चित्रकोट-चंपारण की जानकारी
Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 31 Oct 2026 09:25 AM
भारत पर्व 2026: एकता नगर में पीएम मोदी ने देखा छत्तीसगढ़ का स्टॉल, बस्तर-नारायणपुर के शिल्पकारों की सराहना
ऑडियो सुनें

रायपुर। गुजरात के एकता नगर में आयोजित भारत पर्व 2026 में छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और पर्यटन की झलक देखने को मिल रही है। 15 दिवसीय इस आयोजन का उद्घाटन शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने छत्तीसगढ़ के स्टॉल का अवलोकन किया।

पीएम मोदी ने शिल्पकारों की सराहना की

प्रधानमंत्री मोदी ने स्टॉल पर मौजूद बस्तर और नारायणपुर के शिल्पकारों से आत्मीय बातचीत की और उनके हुनर की सराहना की। इस दौरान कलाकारों ने बस्तरिया रेला की प्रस्तुति देकर प्रधानमंत्री का स्वागत किया। स्टॉल पर डोकरा शिल्प, बांस शिल्प और लौह शिल्प के साथ कोसा की साड़ियों ने प्रदेश की पारंपरिक कला की पहचान प्रस्तुत की।

पर्यटन और हस्तशिल्प का संगम

छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल की ओर से लगाए गए इस स्टॉल में प्रदेश की हस्तशिल्प परंपरा के साथ प्रमुख पर्यटन स्थल भी प्रदर्शित किए गए हैं। पर्यटन मंडल की डॉ. सुभदा चतुर्वेदी ने बताया कि आगंतुकों को पारंपरिक शिल्पकला से रूबरू कराने के साथ प्रदेश में पर्यटन की संभावनाओं की जानकारी दी जा रही है।

पर्यटन स्थलों की जानकारी

स्टॉल में चंपारण और चित्रकोट जलप्रपात सहित प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों और पर्यटन रिसॉर्ट की विस्तृत जानकारी उपलब्ध है। इसके जरिए देशभर से आने वाले पर्यटकों को राज्य की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विविधता और लोकपरंपराओं से परिचित कराने का प्रयास किया जा रहा है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news