Digital Life Certificate: रायपुर में डाक विभाग और IPPB की पहल, 70 रुपये में घर पहुंचकर डाकिया बनाएगा पेंशनभोगियों का जीवन प्रमाण पत्र

आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद तैयार होगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों को मिलेगी विशेष राहत
Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 31 Oct 2026 09:12 AM
Digital Life Certificate: रायपुर में डाक विभाग और IPPB की पहल, 70 रुपये में घर पहुंचकर डाकिया बनाएगा पेंशनभोगियों का जीवन प्रमाण पत्र
ऑडियो सुनें

रायपुर। पेंशनभोगियों के लिए राहत की खबर है। अब जीवन प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बैंक या दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। घर बैठे सिर्फ 70 रुपये में डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (DLC) बन जाएगा।

घर आएगा डाकिया, पूरी करेगा प्रक्रिया

यह सुविधा डाक विभाग और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) के माध्यम से दी जा रही है। इसके तहत डाकिया या ग्रामीण डाक सेवक पेंशनभोगी के घर पहुंचकर पूरी प्रक्रिया पूरी करेगा। आधार आधारित बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के बाद डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र तैयार किया जाएगा।

वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों को विशेष राहत

इस सुविधा से खासतौर पर वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों और घर से बाहर जाने में असमर्थ पेंशनभोगियों को सुविधा मिलेगी। उन्हें अब लंबी लाइनों में लगने की जरूरत नहीं होगी। डाक विभाग ने सभी पात्र पेंशनभोगियों से समय पर डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनवाने की अपील की है।

कैसे ले सकते हैं लाभ?

इच्छुक पेंशनभोगी अपने नजदीकी डाकघर, डाकिया या ग्रामीण डाक सेवक से संपर्क कर इस सेवा का लाभ ले सकते हैं। यह जानकारी प्रवर अधीक्षक डाकघर, रायपुर संभाग की ओर से दी गई है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news