तबादले के बदले आखिर क्या… पैसे दो या फिर होटल में मिलो, कुछ तो करना पड़ेगा; महिला ने दिया ये जवाब

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 31 Oct 2026 01:57 PM
तबादले के बदले आखिर क्या… पैसे दो या फिर होटल में मिलो, कुछ तो करना पड़ेगा; महिला ने दिया ये जवाब
ऑडियो सुनें

तबादले के बदले महिला पर होटल में मिलने का दबाव बनाने के आरोपों में घिरे जम्मू-कश्मीर पुलिस के एसआई की वाट्सएप चैट सामने आई है। महिला के इन्कार पर काम नहीं करने की चेतावनी दी। चैट के अनुसार… हर बार एसआई महिला को होटल में आने के लिए दबाव बनाता रहा।

 

जम्मू : तबादले के बदले आखिर क्या…। पैसा, पैरवी, पहुंच… यहां तो एसआई महिला को होटल में बुलाने पर ही अड़ गया। विभागीय तबादले के बदले महिला से होटल में मिलने का दबाव बनाने के आरोपों में घिरे एसएसपी कार्यालय में तैनात रहे सब इंस्पेक्टर चमन लाल की अब वाट्सएप चैट सामने आई है।

इससे एसआई की मंशा साफ दिख रही है। हालांकि अभी वह निलंबित है। विभागीय जांच भी शुरू हो गई है। जांच टीम को शिकायत से जुड़े सोशल नेटवर्किंग एप पर भेजे गए संदेशों और कॉल डिटेल की पड़ताल में अहम तथ्य हाथ लगे हैं।

इस मामले में दो और पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर करने की बात सामने आई है। तबादले के बदले महिला को होटल बुलाने के मामले को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने गंभीरता से लिया है। लेकिन कोई कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। पीड़िता ने जम्मू के आईजीपी को पत्र सौंपकर आरोप लगाया था कि तबादले में मदद करने के बदले उसे होटल में मिलने के लिए बुलाया गया।

होटल का नाम, पता और समय भी लिखकर दिया गया। उसने अन्य युवतियों से एसपीओ भर्ती के सिलसिले में संपर्क करने और अनुचित संदेश भेजने के आरोप भी लगाए। पीड़िता ने लिखित शिकायत के साथ ही सोशल नेटवर्किंग एप पर भेजे गए संदेशों का स्क्रीनशॉट भी दिया है। अधिकारी चैट के स्क्रीनशॉट को अहम साक्ष्य मान रहे हैं। हालांकि महिला से चैट के दौरान सब इंस्पेक्टर कुछ संदेश डिलीट भी करता रहा है।
सुबह से देर रात तक की चैटिंग
11:55 am: एसआई चमन लाल ने मेसेज लिखा और फिर डिलीट कर दिया।
11:56: चमन लाल: ट्रांसफर के नाम पर इतना पैसा भी आपको बचाना है जी…।
11:56: रिस्क भी नहीं लेना है जी…।
11:57: महिला: पैसे देने हैं आपको…।
11:57: आप टेंशन नहीं लो…।

13:28: चमन लाल: मेसेज डिलीट
महिला: मैं होटल में कभी नहीं आऊंगी…।
बाहर कहीं भी मिलो…।
होटल में जाना ही क्यों। मुझे यह नहीं पसंद…।
चमन लाल: इसमें क्या प्रॉबलम है जी…।
महिला: होटल जाना पसंद नहीं…।
बाहर कम जगह है क्या…।
12:09: चमन लाल: अब कोई रूम देखना पड़ेगा जी…।
महिला: वो क्यों…।
बिना रूम के ठीक हूं… सर।
चमन लाल: तो ट्रांसफर कैसे होगा जी…।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav