Asaam News राहुल गांधी पर बरसे सीएम हिमंत, बोले-असम आ जाओ धक्का देकर बांग्लादेश में घुसा दूंगा’

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Sun, 01 Nov 2026 07:33 PM
Asaam News राहुल गांधी पर बरसे सीएम हिमंत, बोले-असम आ जाओ धक्का देकर बांग्लादेश में घुसा दूंगा’
ऑडियो सुनें

असम के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने आज कहा कि देश में वोटर लिस्ट से बाबर और औरंगजेब जैसे आक्रांताओं के नाम हटाए जाने चाहिए। राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी जो नाटक कर रहे हैं, वह हमारे लिए नहीं बल्कि वोटर लिस्ट से उन नामों को बचाए रखने के लिए है।

उन्होंने कहा​ कि जब राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य नेताओं के नाम वोटर लिस्ट में सुरक्षित हैं, तो फिर यह झूठ फैलाया जा रहा है कि लोगों के नाम काटे जा रहे हैं।

रविवार को शिमला में पार्टी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने तीखे अंदाज में कहा- “अगर इतना ही बांग्लादेश के लिए प्यार है, तो राहुल जी जाकर चुनाव बांग्लादेश से लड़ो।” सीएम ने धक्का देकर बांग्लादेश भेजने तक की बात कह दी।

‘असम आ जाओ धक्का देकर बांग्लादेश में घुसा दूंगा…’
हिमंत ने सभा में बरसते हुए कहा- “ये बांग्लादेशी यहां नहीं चलेगा। अगर इतना ही बांग्लादेश के लिए प्यार है, तो राहुल जी जाकर चुनाव बांग्लादेश से लड़ो।” इसके बाद हिमंत ने बरसते हुए कहा- “आप असम आ जाओ, धक्का देकर मैं आपको बांग्लादेश घुसा दूंगा। आप आ जाओ, इतना बांग्लादेश से प्यार है, तो आ जाओ असम में, मैं और सुवेंदु आपको पैराशूट लैंडिग करवा दूंगा।”

हिमंत का ऐलान, अब कांग्रेस नहीं आने वाली है
हिमत ने ऐलान करते हुए ये तक कह दिया कि अब कभी कांग्रेस नहीं आने वाली। उन्होंने कहा- “उधर जाकर तख्त बदलो। लेकिन भारत में शासन तब बदलता है, जब लोगों के दिल में आता है कि सरकार को बदलना है। वोट से बदलते हैं। ईवीएम से बदलते हैं। लेकिन भाइयों और बहनों अभी कभी कांग्रेस आने वाला नहीं है।”

उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी को बांग्लादेश जाना है, तो उसके प्रबंध की ज़िम्मेदारी मैं और सुवेन्द्र बाबु यानि पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री मिलकर उठाएँगे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group