नवभारत डॉट न्यूज
आज की टॉप खबरें : देश, विदेश छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरें एक नज़र में..
Cyclone Murasu Tracker:
आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और ओडिशा में भारी बारिश, स्कूल बंद; 19 उड़ानें रद्द
एक सप्ताह के भीतर दूसरे भीषण चक्रवात का सामना करने की तैयारी में जुटे देश के पूर्वी तटीय राज्यों में सोमवार को भारी बारिश हुई. चक्रवात ‘मुरासु’ के खतरे को देखते हुए कई उड़ानें रद्द कर दी गईं, आपदा राहत टीमों को अलर्ट पर रखा गया और हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
ईरान में पांच धमाके: रिपोर्ट का दावा- यूएस ने हवाई हमले किए, केशम द्वीप के ऊपर विमान भी दिखे; ईरान के केशम द्वीप और बंदर लेंगेह में पांच धमाकों से मची हलचल, IRGC ने अमेरिकी ड्रोन मार गिराने का दावा किया, जबकि ट्रंप ने ईरान से जल्द समझौते की उम्मीद जताई।
अमेरिका का मिडटर्म चुनाव? 3 नवंबर की वोटिंग से तय होगा ट्रंप का सियासी भविष्य, भारत पर कितना होगा असर
अमेरिका में मिडटर्म चुनाव 3 नवंबर को है. ये चुनाव राष्ट्रपति ट्रंप की लोकप्रियता की परीक्षा है और कांग्रेस के भविष्य को तय करेगा. जानें भारत पर इसका क्या असर होगा.
दिल्ली-NCR में हवा हुई जहरीली, GRAP-2 लागू; इन चीजों पर लगी पाबंदी
दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण के हालात बिगड़ने पर GRAP-2 लागू हो गया है. कोयला, लकड़ी और डीजल जनरेटर के इस्तेमाल पर सख्त पाबंदियां लगाई गई हैं
UPSC CDS-I Final Result 2026: लोहिताक्ष महाजन ने किया टॉप,लोहिताक्ष महाजन ने पहली रैंक हासिल की है. परीक्षा के जरिए 243 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है.
भारत छोड़ने के नोटिस के बाद झुके एक्टर इमरान खान, हाईकोर्ट से मांगी माफी
एक्टर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. भारत छोड़ने के नोटिस पर कोर्ट ने रोक लगा दी है. जानिए क्या है पूरा मामला और आगे की सुनवाई
कर्नाटक में हादसा : समुद्र में डूबने से जमशेदपुर की सॉफ्टवेयर इंजीनियर शोभा समेत दो की मौत, एक लापता
गोकर्ण समुद्र तट पर आईटी पेशेवरों के दल का दर्दनाक हादसा. तेज लहरों में जमशेदपुर की शोभा दास और मोहम्मद अकरम की मौत, एक व्यक्ति लापता. बचाव अभियान जारी.
छत्तीसगढ़ :
आज छत्तीसगढ़ में तूफान ‘मुरासु’ दिखाएगा अपना असर, 9 जिलों में यलो अलर्ट जारी
आज राज्योत्सव 2026 का समापन होगा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि होंगे, 36 राज्य अलंकरण सम्मान बांटे जाएंगे।
नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तारीख घोषित, 5375 विद्यार्थी होंगे शामिल, एडमिट कार्ड जारी
किसानों के लिए बड़ी खबर! कांकेर में धान खरीदी की तारीख तय; ₹2441 और ₹2461 मिलेगा MSP
छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने जनगणना के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) में संलग्न अधिकारियों और कर्मचारियों का आगामी 6 महीने अथवा जनगणना कार्य पूरा होने तक, जो भी पहले हो, यथासंभव तबादला नहीं करने का अनुरोध किया है।