मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के छपारा नगर में एक दर्दनाक अग्निकांड से हड़कंप मच गया। महावीर वार्ड के जैन मोहल्ले में सर्राफा व्यापारी के मकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि इसकी चपेट में आकर 6 लोगों की जान चली गई। मकान से निकाले गए शवों में 4 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है। इस घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
बताया जाता है कि छपारा के महावीर वार्ड स्थित जैन मोहल्ले में तड़के करीब 4 बजे हादसा हुआ। सोते समय अचानक भड़कीं आग की लपटें जिसने प्रतिष्ठित सर्राफा व्यापारी कुंदन लाल सोनी के मकान को अपनी चपेट में ले लिया। इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
हादसे के वक्त घर में कुल 10 लोग थे। रेस्क्यू टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए 4 सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला।
सोते हुए लोगों को नहीं मिला संभलने का मौका। दमकल और राहत दल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सुरक्षित निकाले गए लोगों को दी गई फौरी राहत।
जानकारी के अनुसार, यह हादसा जैन मोहल्ला निवासी प्रतिष्ठित सर्राफा व्यापारी कुंदन लाल सोनी के मकान में हुआ। सुबह करीब 4 बजे, जब पूरा परिवार गहरी नींद में था, तभी अचानक आग भड़क उठी।
देखते ही देखते लपटों ने विकराल रूप ले लिया और पूरे घर में धुआं व आग फैल गई। घटना की भनक लगते ही इलाके में अफरातफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस व दमकल विभाग को सूचित किया।
दमकल और रेस्क्यू टीम ने पाया आग पर काबू
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। घटनास्थल पर मौजूद एसडीओपी अपूर्व भलावी ने दूरभाष पर जानकारी देते हुए बताया कि सर्राफा व्यापारी के तीन मंजिला मकान में लगी आग पर दमकल और रेस्क्यू दल ने कड़ी मशक्कत के बाद पूरी तरह काबू पा लिया है।
उन्होंने बताया कि घर में फिलहाल आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
कार डिवाइडर से टकराई, 6 की जलकर मौत
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हरियाणा से मुजफ्फरनगर की ओर आ रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद कार में भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में एक महिला समेत कार सवार 6 लोगों की मौत की सूचना है। हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि, घटना की तारीख, मृतकों की संख्या और आग लगने के कारण की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। देखिए वीडियो