एनवीडिया (Nvidia) के CEO जेन्सेन हुआंग का एक चीनी इंटेलिजेंस ऑपरेटिव के साथ अफेयर चल रहा है। उन्होंने स्वीकार किया, “मैंने अपनी पत्नी को धोखा दिया है। मेरी हरकतों से उसे और हमारे बच्चों को बहुत दुख पहुँचा है। मैंने जो किया, उसके लिए कोई बहाना नहीं है। मुझे बहुत अफ़सोस है।”
कर्मचारियों को लिखे एक पत्र में उन्होंने कबूल किया “मैंने अपनी पत्नी के प्रति बेवफाई की। मेरे कार्यों से उसे और हमारे बच्चों को ठेस पहुंची है। मैंने जो किया, उसके लिए कोई बहाना नहीं है।”
उन्होंने NVIDIA के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई और कहा कि वह अपने सहयोगियों का भरोसा फिर से जीतने के लिए काम करेंगे।
यह बात तब सामने आई जब अमेरिकी इंटेलिजेंस की एक रिपोर्ट में उनका नाम एलिस हुआंग के साथ जोड़ा गया। एलिस हुआंग की पहचान चीन के ‘मिनिस्ट्री ऑफ़ स्टेट सिक्योरिटी’ के लिए काम करने वाली एक इंटेलिजेंस एसेट के रूप में हुई है.

एलिस हुआंग सिंगापुर की कंपनी ‘मेगास्पीड’ (Megaspeed) में एक एग्जीक्यूटिव हैं। अमेरिका को आशक है कि यह कंपनी बीजिंग को एक्सपोर्ट पाबंदियों से बचने और अत्याधुनिक AI चिप्स हासिल करने में मदद कर रही है।
‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ के अनुसार, इस कंपनी ने पिछले दो सालों में अरबों डॉलर की एनवीडिया चिप्स खरीदी हैं।
उधर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने Nvidia के CEO Jensen Huang पर चीनी जासूस के साथ कथित अफेयर की खबर पर प्रतिक्रिया दी है। ट्रंप ने कहा कि Huang एक सम्मानित व्यक्ति हैं। उन्होंने अभी इस मामले पर Huang से बात नहीं की है और उनका पक्ष सुनना चाहते हैं। ट्रंप ने Huang के काम की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अमेरिका के लिए शानदार काम किया है।
पता चला है कि NVIDIA के CEO, जेन्सेन हुआंग का ‘मेगास्पीड’ की एक एग्जीक्यूटिव, ऐलिस हुआंग के साथ अफेयर था। ऐलिस पर चीनी खुफिया एजेंसी के लिए काम करने का शक है। और ऐसा लगता है कि जेन्सेन ने उसे सिर्फ अपना दिल ही नहीं दिया, बल्कि उससे कुछ रणनीतिक जानकारियां भी निकलवा लीं.
अमेरिकी अधिकारी इस कंपनी की जाँच कर रहे थे, क्योंकि उन्हें शक था कि यह कंपनी चीनी ग्राहकों को ऐसे AI चिप्स हासिल करने में मदद कर रही थी, जिन पर निर्यात प्रतिबंध (export restrictions) लागू थे। एनवीडिया ने पहले कहा था कि उनकी अपनी जाँच में ऐसे कोई सबूत नहीं मिले हैं जिनसे पता चले कि चिप्स को कहीं और भेजा (transshipped) गया था।