लखनऊ एयरपोर्ट से जेद्दा जाने वाली विमान संख्या SV893 तकनीकी खराबी के चलते रनवे से वापस लौट आई। फ्लाइट को सुबह 2:50 बजे रवाना होना था। विमान में करीब 275 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, इंजीनियरों की टीम तकनीकी खराबी दूर करने में जुटी है।
विमान लखनऊ से जेद्दा जाने वाला था। सुबह 2:50 पर लखनऊ एयरपोर्ट से जाने वाली विमान अभी तक लखनऊ एयरपोर्ट पर मौजूद है। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार विमान में टेक्निकल प्रॉब्लम के कारण विमान लखनऊ एयरपोर्ट पर लौटी। विमान में लगभग 275 यात्री सवार है।
विमान संख्या एसवी893 तकनीकी खराबी आई जिसके चलते विमान को वापस लौटाना पड़ा। विमान के इंजीनियर तकनीकी खराबी को दूर करने में जुटे हुए हैं।
लखनऊ एयरपोर्ट पर ‘स्मार्ट इमिग्रेशन’ की शुरुआत!
लखनऊ एयरपोर्ट पर अब सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ‘इमिग्रेशन कंट्रोल सिस्टम (ICS) 2.0’ लागू हो गया है। इससे ई-गेट्स, बायोमेट्रिक कियोस्क, ई-चिप पासपोर्ट और डिजिटल क्लीयरेंस के ज़रिए इमिग्रेशन की प्रक्रिया तेज़, सुरक्षित और सुगम हो गई है।