उत्तराखंड में अंतरराष्ट्रीय जौलजीबी मेले का उद्घाटन समारोह शनिवार को हंगामे की भेंट चढ़ गया. सीएम पुष्कर सिंह धामी के भाषण के बाद कांग्रेस विधायक हरीश सिंह धामी को मंच पर बोलने का मौका नहीं मिला, जिससे नाराज होकर उन्होंने समर्थकों के साथ तोड़फोड़ की. इस दौरान माइक भी फेंका गया और कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई, देखिए पूरा वीडियो.
दरअसल प्रोटोकॉल नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस विधायक हरीश धामी ने मंच से सीएम पुष्कर धामी के लिए भला बुरा कहा, साउंड बंद करने पर आग बबूला हुए विधायक ने माइक फेंक दिया, समर्थकों ने मंच पर रखा सामान फेंक दिया और देर तक तांडव चलता रहा।
दरअसल विधायक का आरोप हैं कि पिथौरागढ़ के प्रसिद्ध जौलजीबी मेले के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने स्थानीय विधायक हरीश धामी को प्रोटोकॉल नहीं मिला और मंच से संबोधन का मौका नहीं मिला। इससे नाराज विधायक और उनके समर्थकों ने विरोध जताया।
आरोप है कि विधायक के समर्थकों ने कार्यक्रम स्थल पर तोड़फोड़ की और साउंड सिस्टम से जुड़े कर्मचारियों के साथ मारपीट की तथा भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर कुर्सियां उछाली।
यह घटना शनिवार को पिथौरागढ़ के जौलजीबी मेले में हुई, जहाँ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया था और 102.72 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की घोषणा की थी।
स्थानीय विधायक और कार्यक्रम के अध्यक्ष हरीश धामी ने आयोजकों पर आरोप लगाया कि उन्होंने उनका माइक बंद कर दिया, ताकि वे एक बच्चे की मौत और खराब सड़कों जैसे मुद्दों को न उठा सकें। उन्होंने मुख्यमंत्री को ‘कायर’ कहा, उन्हें 2027 में धारचूला से चुनाव लड़ने की चुनौती दी, और बाद में समर्थकों से कहा कि इससे मुख्यमंत्री का डर झलकता है। कुर्सियों और पोडियम के टूटने के बीच पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और अब मामले की जांच चल रही है।