VIDEO 22 घंटे के अंतरिक्ष सफर के बाद स्टारशिप का स्पेसक्राफ्ट धरती पर लौटा, तकनीकी खराबी के चलते धरती से टकराने का डर था मगर हवा में ही कैच हुआ, देखिए वीडियो

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Sun, 15 Nov 2026 10:24 AM
VIDEO 22 घंटे के अंतरिक्ष सफर के बाद स्टारशिप का स्पेसक्राफ्ट धरती पर लौटा, तकनीकी खराबी के चलते धरती से टकराने का डर था मगर हवा में ही कैच हुआ, देखिए वीडियो
ऑडियो सुनें

स्पेसएक्स का स्टारशिप अंतरिक्ष यान शनिवार को अपने प्रक्षेपण स्थल पर लौट आया और प्रक्षेपण टावर की यांत्रिक भुजाओं द्वारा पकड़ लिया गया, जिससे स्टारशिप का 15वां उड़ान परीक्षण पूरा हुआ

22 घंटे के अंतरिक्ष सफर के बाद स्टारशिप का स्पेसक्राफ्ट सुरक्षित लॉन्च पैड पर लौट आया। वापसी के दौरान सुपर हेवी बूस्टर में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिससे उसमें मैक्सिको की खाड़ी के ऊपर विस्फोट हो गया. बूस्टर की विफलता के बावजूद स्टारशिप का स्पेसक्राफ्ट सफलतापूर्वक पृथ्वी पर लौटा।

एलन मस्क की कंपनी SpaceX ने पहली बार अंतरिक्ष से लौटते स्टारशिप को हवा में कैच कर लिया. यान ने 22 घंटे में धरती के 14 चक्कर लगाए. इस सफलता से चांद और मंगल मिशन को मजबूती मिलेगी.

टेक्सास स्थित लॉन्च टावर पर लगे दो बड़े यांत्रिक हाथों ने इसे पकड़ा. यह स्टारशिप अंतरिक्ष में 22 घंटे से ज्यादा समय बिताने के बाद शनिवार को धरती पर लौटा. इस सफलता से रॉकेट को बार-बार इस्तेमाल करने की SpaceX की योजना को मजबूती मिली है.

SpaceX ने शुक्रवार को अमेरिका और मैक्सिको की सीमा के पास टेक्सास के Starbase सेंटर से 407 फीट (124 मीटर) लंबा रॉकेट लॉन्च किया था. इसके दो हिस्से सफलतापूर्वक अलग हो गए. निचले हिस्से को Super Heavy बूस्टर और ऊपरी हिस्से को स्टारशिप कहते हैं.

स्टारशिप ने अंतरिक्ष में पहुंचने के बाद 26 नए Starlink सैटेलाइट छोड़े. इसके बाद यह धरती से करीब 260 से 265 किमी की ऊंचाई पर चक्कर लगाता रहा. इसने 22 घंटे से ज्यादा समय में धरती के 14 चक्कर पूरे किए. पिछली उड़ान में यह सिर्फ 1 से 2 चक्कर लगा पाया था. 2023 के बाद यह स्टारशिप का 15वां परीक्षण था और दूसरी बार यह धरती की कक्षा तक पहुंचा था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group