VIDEO पृथ्वी से लगभग 22.5 करोड़ किमी दूर मंगल ग्रह से आए नए दृश्य, नासा ने जारी किया नया वीडियो

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Thu, 12 Nov 2026 03:06 PM
VIDEO पृथ्वी से लगभग 22.5 करोड़ किमी दूर मंगल ग्रह से आए नए दृश्य, नासा ने जारी किया नया वीडियो
ऑडियो सुनें

पृथ्वी से लगभग 22.5 करोड़ किमी की औसत दूरी पर स्थित मंगल ग्रह की तस्वीरें और दृश्य नए स्वरूप में सामने आए हैं।

नासा (NASA) के रोवर्स जैसे क्यूरियोसिटी रोवर (Curiosity Rover) और पर्सिवरेंस रोवर (Perseverance Rover) ने इन्हें मंगल की सतह से खींचा है।

सबसे बड़ी बात यह है कि वहां पर पन्द्रह फीट उंची जैसी कोई चटटान की खड़ी शिला दिखी है। हालांकि रोवर उसके पास जाकर देखा मगर वैज्ञानिक अभी तक किसी निष्कर्श पर नही पहुंच सके हैं।

ये तस्वीरें दूर अंतरिक्ष से नहीं, बल्कि स्वयं नासा के रोवर्स द्वारा मंगल ग्रह की सतह पर रहकर ली गई हैं (जैसे गेल क्रेटर या जेज़ेरो क्रेटर के दृश्य और वहाँ से रात के आकाश में Milky Way या पृथ्वी का नज़ारा देखा जाता है।

नासा के ये रोवर लंबे समय से मंगल की चट्टानों, सतह और वातावरण की उच्च-रिज़ॉल्यूशन वाली तस्वीरें और 360-डिग्री पैनोरमा भेज रहे हैं। क्यूरियोसिटी रोवर से देखा गया मंगल ग्रह की सतह और इनसाइट लैंडर से कैप्चर की गई मंगल ग्रह की हवाओं की आवाज़ भी उत्सुकता जगाती है।

रहस्यमय धूमकेतु 3I/एटलस हाल ही में मंगल ग्रह के पास से गुजरा, जिसे नासा के हबल टेलीस्कोप ने अपने कैमरे में कैद किया। यह एक बेहद अनोखा खगोलीय नज़ारा था।

एक वैज्ञानिक की टिप्पणी थी कि ‘यह तो हैरान कर देने वाला है! मैं एक दूसरे ग्रह को देख रहा हूँ। अंतरिक्ष में, लाखों मील दूर। मैं एक ऐसे ग्रह की सतह देख रहा हूँ, जिसे इंसान कुछ सौ साल पहले ही पहली बार देख पाए थे। जो कुछ भी बाहर मौजूद है, उसके सामने हमारी दुनिया बहुत छोटी है।

जानते चलें कि वैज्ञानिकों ने स्पष्ट कर दिया है कि मंगल ग्रह पर इंसानों की बस्ती बसाई जाएगी आने वाले कुछ सालों में.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group