UP Election: ओवैसी ने किया यूपी में थर्ड फ्रंट का ऐलान, गठबंधन का नाम ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा, सीएम फेस होंगे चंद्रशेखर

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Thu, 12 Nov 2026 03:22 PM
UP Election: ओवैसी ने किया यूपी में थर्ड फ्रंट का ऐलान, गठबंधन का नाम ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा, सीएम फेस होंगे चंद्रशेखर
ऑडियो सुनें

उत्तर प्रदेश की सियासत में दलित और मुस्लिम वोटों को लेकर नया समीकरण सामने आ गया है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के बीच गठबंधन का औपचारिक ऐलान हो गया है। दोनों नेताओं ने आज दोपहर करीब 12 बजे संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ के गठन की घोषणा की।

इस मौके पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए AIMIM चीफ ओवैसी ने कहा, इस गठबंधन को सफल बनाने के लिए मैं पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं। विश्वास के साथ कह सकता हूं कि यह भाजपा को उत्तर प्रदेश में तीसरी बार सत्ता में आने से रोकने के लिए एक मजबूत विकल्प होगा।” वहीं, चंद्रशेखर ने इसे तीसरा मोर्चा बताने के बजाय सामाजिक परिवर्तन मोर्चा कहा।

‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ की घोषणा के साथ ही ओवैसी ने यह भी ऐलान कर दिया कि चंद्रशेखर आजाद उत्तर प्रदेश में इस मोर्चे के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। ओवैसी ने कहा, “जब चंद्रशेखर आजाद मुख्यमंत्री बनेंगे, तब हम उन बदलावों को लागू कर सकेंगे जिनकी हमने कल्पना की है। BJP को की तीसरी बार सत्ता में आने से रोकने हमारा लक्ष्य है।”

वहीं, इस मौके पर चंद्रशेखर आजाद ने कहा, ‘हाशिए पर धकेले गए, वंचित, पीड़ित और शोषित वर्गों के लोग जैसे-जैसे इससे जुड़ेंगे, यह मोर्चा और मजबूत होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले दशकों में गरीबी, बेबसी और जातिगत अत्याचार खत्म करने के वादे धोखा साबित हुए। सरकारें बदलीं, घोषणाएं हुईं, लेकिन बहुजन समाज आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है।’

150 सीटों पर चुनाव लड़ेगा गठबंधन
गठबंधन उत्तर प्रदेश की 150 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। राज्य में मुस्लिम आबादी करीब 20 प्रतिशत और दलित आबादी करीब 21 प्रतिशत है। मुस्लिम वोट करीब 143 सीटों पर और दलित वोट करीब 150 सीटों पर निर्णायक भूमिका निभाते हैं। ऐसे में यह गठबंधन समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी दोनों के लिए चुनौती बन सकता है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group