कुलगाम के बाद किश्तवाड़ में भी आतंकियों की करतूत, दो पुलिस अधिकारियों की अपहरण के बाद हत्या

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Thu, 12 Nov 2026 02:27 PM
कुलगाम के बाद किश्तवाड़ में भी आतंकियों की करतूत, दो पुलिस अधिकारियों की अपहरण के बाद हत्या
ऑडियो सुनें

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ से दो पुलिस जवानों की हत्या का गंभीर मामला सामने आया है।

जिले के दच्छन इलाके के जंगलों से लापता हुए दो स्पेशल पुलिस ऑफिसर्स यानी SPO के शव बरामद किए गए हैं। दोनों जवानों के शरीर पर गोलियों के निशान मिले हैं।

मृतकों की पहचान रशपाल कुमार (45) और बॉबी चंद (57) के रूप में हुई है, जो दोनों कियार दच्छन के रहने वाले थे। ये दोनों 10 नवंबर को मरवाह सेक्टर के आर्मी कैंप ‘धरना’ में रोटेशन ड्यूटी के दौरान लापता हो गए थे। उनके शवों पर गोली लगने के निशान थे, जबकि उनके सर्विस हथियार मौके से गायब थे। सुरक्षा बलों ने हमलावरों का पता लगाने के लिए तलाशी और घेराबंदी अभियान तेज कर दिया है।

 

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group