भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला आज 15 नवंबर को माउंट माउंगानुई के बे ओवल में खेला जा रहा है. इस मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान मितचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. भारत की प्लेइंग 11 में बदलाव किए गए हैं तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की टीम में वापसी हुई है. साथ ही यश ठाकुर ने वनडे डेब्यू किया है.
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी वनडे में भी फेल रहे। माउंट माउंगानुई में आखिरी वनडे में रोहित सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए। अपनी पारी में उन्होंने 13 गेंदों का सामना किया और सिर्फ एक चौका मार पाए। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैथ्यू फिशर ने रोहित का विकेट लिया।
रोहित पूरी सीरीज में फेल रहे
न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज में रोहित ने चार बार बैटिंग की। इस दौरान वह दो बार तो खाता भी नहीं खोल पाए। सीरीज के पहले मैच और चौथे मैच में रोहित जीरो पर आउट हुए। चौथे मैच में तो वह गोल्डन डक हो गए थे। दूसरे मैच में रोहित के बल्ले से 23 रन निकले थे। यानी चार पारियों में रोहित ने 30 रन बनाए। उनका औसत 7.5 का रहा।
विश्व कप में एक साल से भी कम समय
अगले साल साउथ अफ्रीका के साथ जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में वनडे विश्व कप होना है। साउथ अफ्रीका की पिचें भी काफी हद तक न्यूजीलैंड की तरह ही होती है। वहां तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है। पिच में सीम और स्विंग के साथ ही बाउंस देखने को मिलेगी। रोहित का साउथ अफ्रीका में भी रिकॉर्ड खराब है। वनडे में वह वहां 19 की औसत से ही रन बनाते हैं।
रोहित शर्मा का 2026 में रिकॉर्ड कैसा है?
2026 में रोहित शर्मा की बात करें तो उन्होंने 17 मुकाबले खेले हैं। इसकी 16 पारियों में उन्होंने 39.61 की औसत से 634 रन बनाए हैं। ओपनर बनने के बाद रोहित ने जिस साल कम से कम 10 पारियां खेली हैं, उसमें यह औसत सबसे खराब है। उनके बल्ले से दो शतक और दो फिफ्टी निकली है। हालांकि 8 पारियों में वह 25 रनों का आंकड़ा पार नहीं कर पाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 101.44 का है। वह पहले के मुकाबले संभलकर भी खेलने लगे हैं। इस साल विराट कोहली का स्ट्राइक रेट 119 और शुभमन गिल का 115 का है।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
न्यूजीलैंड: विल यंग, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), निक केली, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, ब्लेयर टिकनर, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर
भारत: ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, औकिब नबी, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर