शेयर बाजार में सुस्त शुरुआत, सेंसेक्स मामूली बढ़त के साथ खुला तो निफ्टी में आई गिरावट; इन शेयरों में दिखी तेजी

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Thu, 26 Nov 2026 10:07 AM
शेयर बाजार में सुस्त शुरुआत, सेंसेक्स मामूली बढ़त के साथ खुला तो निफ्टी में आई गिरावट; इन शेयरों में दिखी तेजी
ऑडियो सुनें

आज बाजार खुलने के साथ ही बीएसई सेंसेक्स 51.82 अंक यानी 0.06 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 83,990.10 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। वहीं, एनएसई निफ्टी 31.40 अंक या 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,787.85 के स्तर पर आ गया।

मार्केट ब्रेथ की बात करें तो शुरुआती सत्र में खरीदारी वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। कुल 1,849 शेयरों में तेजी दर्ज की गई, जबकि 862 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे और 160 शेयर बिना किसी बदलाव के सपाट रहे।

सेक्टोरल इंडेक्स: आईटी और मेटल चमके, सीमेंट और एफएमसीजी में सुस्ती
सेक्टोरल इंडेक्स में आज मिला-जुला रुख देखने को मिला। निफ्टी आईटी (+1.86%) शुरुआती कारोबार में सबसे ज्यादा चमकता दिखा। इसके अलावा निफ्टी मेटल (+0.97%), निफ्टी मिडस्मॉल आईटी टेलीकॉम (+0.86%), निफ्टी केमिकल्स (+0.60%) और निफ्टी रियल्टी (+0.32%) भी हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, निफ्टी सीमेंट (-0.86%), निफ्टी एफएमसीजी (-0.76%), निफ्टी ऑटो (-0.65%) और निफ्टी मीडिया (-0.61%) में गिरावट देखने को मिली।

25 नवंबर को बेंचमार्क इंडेक्स 1.8 फीसदी से ज्यादा चढ़े, लेकिन NSE पर 1905 शेयर गिरे और 1403 चढ़े। पॉजिटिव मोमेंटम एक और सेशन तक खिंच सकता है। ऐसे बाजार में एनालिस्ट्स ने शॉर्ट टर्म के लिए 4 शेयर चुने हैं। LKP Securities ने Eternal पर 393 रुपये, SBI Securities ने Belrise Industries पर 262 रुपये और Jainam ने Welspun Living पर 300 रुपये व EIH पर 360 रुपये का टारगेट दिया है। सभी में खरीदारी की सलाह है

टाटा स्टील लिमिटेड, APL अपोलो ट्यूब्स लिमिटेड के अपने प्रस्तावित अधिग्रहण की रूपरेखा में बदलाव करने के तरीकों पर विचार कर रही है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) टीवी नरेंद्रन ने यह जानकारी दी। उनका यह बयान उन निवेशकों को आश्वस्त करने के उद्देश्य से है, जो इस सौदे की संरचना को लेकर चिंतित थे।

शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत सुस्त रही। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन सेंसेक्स मामूली बढ़त के साथ खुला, जबकि निफ्टी लाल निशान में कारोबार करता नजर आया। हालांकि, शुरुआती कारोबार में बाजार में बिकवाली का दबाव ज्यादा नहीं दिखा।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group