तमिलनाडु में मुख्यमंत्री विजय की पार्टी TVK के विधायक C. अरुल विग्नेश को महिला IAS अधिकारी की शिकायत के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
आरोप है कि विधायक ने अधिकारी को अश्लील WhatsApp मैसेज भेजे, गलत तरीके से नजदीकियां बढ़ाने की कोशिश की और उनके सरकारी आवास तक पहुंचने का प्रयास किया।
मामले में मद्रास हाईकोर्ट ने भी सख्त रुख अपनाते हुए निष्पक्ष जांच और वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी के निर्देश दिए थे।
विधायक पहले इन आरोपों को राजनीतिक साजिश बताते हुए खारिज कर चुके हैं। एक महिला जिला कलेक्टर ने विधायक पर यौन उत्पीड़न और आपत्तिजनक मैसेज भेजने के आरोप लगाए थे. महिला अधिकारी की शिकायत पर FIR दर्ज की गई थी. पुलिस कार्रवाई में देरी को लेकर मद्रास हाईकोर्ट ने भी सवाल उठाए थे. इसके बाद जांच की जिम्मेदारी वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गई और अब विधायक की गिरफ्तारी हुई है.
DMK नेता TKS एलंगोवन ने TVK विधायक सी. अरुल विग्नेश के खिलाफ मामला दर्ज होने पर कहा, “राज्य में अपराधियों का एक गिरोह शासन कर रहा है। यही समस्या है। एक ज़िला सचिव के पास 135 किलोग्राम नशीला पदार्थ मिला था। चेन्नई में, मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र पेराम्बुर के एक अन्य ज़िला सचिव ने ढाई साल के बच्चे के साथ दुर्व्यवहार किया था। राज्य में अपराधियों का एक गिरोह राज कर रहा है, इसलिए उन्हें हमारी कोई परवाह नहीं है। उन्हें सत्ता से बाहर कर देना चाहिए। राज्य में कानून-व्यवस्था को बचाने का यही एकमात्र उपाय है।”