अब सभी निकायों में घर पहुंच स्वास्थ्य सेवा

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Fri, 01 Apr 2022 12:23 AM
अब सभी निकायों में घर पहुंच स्वास्थ्य सेवा
ऑडियो सुनें

रायपुर. छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना नगर पालिक निगमों के बाद अब सभी नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों में भी लागू हो गई है. लोगों को घर पहुंच स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को योजना का विस्तार करते हुए 60 नई मोबाइल मेडिकल यूनिट को झंडी दिखाकर नगरीय निकायों के लिए रवाना किया. इन मोबाइल मेडिकल यूनिटों के माध्यम से नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों में भी लोगों की चौखट तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जाएंगी.

शहरी क्षेत्रों में लोगों को उनकी चौखट पर ही स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना 1 नवंबर 2020 को शुरु की गई थी. इसके पहले चरण में सभी 14 नगर निगमों में 60 मोबाइल मेडिकल यूनिट एंबुलेंस के जरिए डॉक्टर अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news