रायपुर : हवा की दिशा बदलेगी तापमान गिरेगा

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Fri, 01 Apr 2022 12:49 AM
रायपुर : हवा की दिशा बदलेगी तापमान गिरेगा
ऑडियो सुनें

रायपुर. गुरुवार को भी प्रदेश गर्म रहा. अगले कुछ घंटों में हवा की दिशा बदलने के साथ अधिकतम तापमान में गिरावट का दौर शुरु होने के संकेत हैं. माना जा रहा है कि गर्मी कुछ कम होगी. मौसम विज्ञानी एच. पी. चंद्रा के अनुसार हवा की दिशा बदलने से तापमान में विशेष परिवर्तन की
संभावना नहीं है. अधिकतम तापमान में गिरावट का दौर प्रारंभ होने की संभावना है. न्यूनतम तापमान में भी कुछ खास बदलाव नहीं होगा. गुरुवार 31 मार्च को राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस था. यह इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा. प्रदेश में सबसे अधिक तापमान मुंगेली में 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अधिकतम तापमान बिलासपुर में 41.8, पेण्ड्रारोड में 40.4, दुर्ग में 41.4, राजनांदगांव में 41.5, अंबिकापुर में
38.6 और जगदलपुर में 39.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news