रायपुर. बिलासपुर संभाग में शुक्रवार को लू चली. शनिवार को रायपुर संभाग में भी कुछ स्थानों पर लू चलने की चेतावनी दी गई है. मुंगेली में अधिकतम तापमान 43 डिग्री से ऊपर चला गया है. छत्तीसगढ़ में काफी गर्मी पड़ रही है. सुबह से शाम तक सूर्य आग उगल रहा है. पिछले 24 घंटे में बस्तर संभाग में ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. मौसम केंद्र के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान रायपुर में 41.6 डिग्री सेल्सियस था. इसी तरह बिलासपुर में 42.2, पेण्ड्रारोड में 40.8, अंबिकापुर में 39.5, जगदलपुर में 36.8, दुर्ग में 40.6 और राजनांदगांव में 40.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. मुंगेली में सबसे अधिक तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस था. पूर्वानुमान है कि शनिवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक जाएगा. मौसम शुष्क रहेगा. यहां न्यूनतम तापमान में खास वृद्धि के संकेत नहीं हैं. पिछली रात रायपुर में न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री दर्ज किया गया. नमी 43-27
प्रतिशत के बीच रही. हवा की गति 5 किलोमीटर प्रति घंटा थी.
ग्रीष्म लहर की चेतावनी, रायपुर का अधिकतम तापमान जा सकता है 42 डिग्री तक
Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 02 Apr 2022 12:42 AM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 VIDEO : मादा भालू की मौत से गुस्साए भालू का हमला, 02 की मौत, 01 घायल, शव के साथ खेलता कैमरे में कैद हुआ भालू, देखिए वीडियो
- 2 Cyclone Arnab सरगुजा से नई फ्लाइट..आईएएस कटारिया को नोटिस..चक्रवात ‘अर्नब’ में तीन पर्यटक डूबे..और भी प्रमुख खबरें एक नज़र में पढ़िए
- 3 आज का राशिफल 28 अक्टूबर 2026: बुधवार को किन राशियों पर रहेगी गणेश जी की कृपा?
- 4 Cyclone Arnab LIVE: चक्रवात अर्नब का तांडव शुरू, चेन्नई के तट से टकराईं 18 मीटर ऊंची लहरें, उड़ानें रद्द, 90 से ज्यादा ट्रेनें कैंसिल और स्कूल-कॉलेज बंद..See Live Video
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By www.navabharat.news
Tags: