गृहमंत्री नरोत्तम बोले शबाना आजमी, जावेद अख्तर, नसीरुद्दीन शाह टुकड़े-टुकड़े गैंग के स्लीपर सेल है

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शबाना आजमी के बिलकिस बानो सामूहिक दुष्कर्म के दोषियों की रिहाई को लेकर दिए एक बयान पर पलटवार किया। मिश्रा ने कहा कि शबाना आजमी, जावेद अख्तर और नसीरुद्दीन शाह ‘टुकड़े-टुकड़े’ गैंग के स्लीपर सेल है। उन्होंने सवाल किया कि राजस्थान में कन्हैयालाल की हत्या हुई इनके मुंह से एक शब्द नहीं निकला। झारखंड के दुमका में एक बच्ची को जिंदा जलाकर मार डाला तो ये लोग चुप थे।

मिश्रा ने कहा कि भाजपा शासित राज्य में कुछ हो जाए, फिर इनको देश में रहने से डर लगेगा। फिर एक अवॉर्ड वापसी गैंग सक्रिय हो जाएगी। फिर गला फाड़ फाड़ कर चिल्लाने लगते है। यह लोग अपनी घटिया मानसिकता का परिचय देते है। इन्हें सभ्य और धर्मनिरपेक्ष कैसे कहा जा सकता है यह विचार है। अब इन सब लोगों की देश में कलई खुल चुकी हैं।

बता दें मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में शबाना आजमी ने बिलकिस बानो केस के दोषियों की रिहाई की निंदा की। उन्होंने कहा कि यह स्थिति कफी भयानक है। एक तरफ से देश में नारी शक्ति को बढ़ावा देने की बातें जोर शोर से की जाती है, लेकिन इन सब को देखने के बाद मैं सोच में पढ़ जाती हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button