फडणवीस ने साइरस मिस्त्री की मौत संबंधी सड़क हादसे की जांच के दिए आदेश

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 04 Sep 2022 07:05 PM
फडणवीस ने साइरस मिस्त्री की मौत संबंधी सड़क हादसे की जांच के दिए आदेश
ऑडियो सुनें

मुंबई/नयी दिल्ली. महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को बताया कि उन्होंने राज्य पुलिस से उस सड़क दुर्घटना की विस्तृत जांच करने को कहा है, जिसमें टाटा सन्स के पूर्व अध्यक्ष साइरस मिस्त्री की मृत्यु हो गयी. फडणवीस ने कहा कि वह पालघर में एक दुर्भाग्यपूर्ण सड़क हादसे में मिस्त्री (54) के निधन की खबर सुनकर बहुत दुखी हैं.

राज्य के गृह मंत्रालय का प्रभार भी संभाल रहे फडणवीस ने ट्वीट किया, ‘‘डीजीपी से बात की और उन्हें विस्तृत जांच का आदेश दिया.’’ उन्होंने कहा, ‘‘उनके परिवार, मित्रों और सहर्किमयों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं.’’ साइरस मिस्त्री की मुंबई के पास पालघर में रविवार को एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब मिस्त्री की कार एक डिवाइडर से टकरा गई. उस समय मिस्त्री र्मिसडीज कार में अहमदाबाद से मुंबई लौट रहे थे. पालघर जिले के पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल ने कहा कि यह हादसा सूर्या नदी पर बने पुल पर हुआ.

राहुल गांधी ने साइरस मिस्त्री की मृत्यु पर दुख जताया, देश के विकास में उनके योगदान को याद किया

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उद्योगपति साइरस मिस्त्री की सड़क दुर्घटना में मृत्य हो जाने पर दुख जताते हुए रविवार को कहा कि उन्होंने देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘टाटा संस के पूर्व प्रमुख साइरस मिस्त्री के असामयिक निधन से दुखी हूं. वह देश के उद्योग जगत के बहुत ही शानदार व्यक्तित्व थे, जिन्होंने भारत की विकास गाधा में महत्वूपर्ण योगदान दिया. उनके परिवार, मित्रों और चाहने वालों के प्रति मेरी संवेदना है.’’ कांग्रेस सांसद शशि थरूर और कई अन्य नेताओं ने भी मिस्त्री के निधन पर दुख जताया. टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की महाराष्ट्र के पालघर में रविवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. वह 54 वर्ष के थे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu