ब्रिटेन में आर्थिक संकट के बीच शाही परिवार के प्रशंसकों ने लंदन के पर्यटन की दी रफ्तार

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 17 Sep 2022 03:17 PM
ब्रिटेन में आर्थिक संकट के बीच शाही परिवार के प्रशंसकों ने लंदन के पर्यटन की दी रफ्तार
ऑडियो सुनें

लंदन: महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में राजशाही प्रशंसक लंदन में जमा हुए हैं। इसके चलते यहां रेस्टोरेंट और होटलों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था इस वक्त उच्च मुद्रास्फीति और भू-राजनीतिक तनाव के कारण मंदी की कगार पर है। ऐसे वक्त में एलिजाबेथ को श्रद्धांजलि देने के लिए आने वाले लोग पर्यटन से जुड़े व्यवसायों को बढ़ावा दे रहे हैं। इन लोगों में कई सुदूर अमेरिका और भारत से आए हैं।

भारत से आए कनककांत बेनेडिक्ट ने कहा, ”आप जानते हैं, यह ऐतिहासिक क्षण है। यह जीवन में एक बार होता है… इसलिए हम इस क्षण का हिस्सा बने।” वह अपनी पत्नी के साथ आए हैं। ब्रिटेन में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली एलिजाबेथ के अंतिम संस्कार से जुड़े कार्यक्रमों पर पूरी दुनिया की नजर है। बंिकघम पैलेस के पास फूल और स्मृति चिन्ह की दुकानों पर काफी भीड़ है।

उनका सोमवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसबीच मध्य लंदन में होटल के कमरों की मांग बढ़ गई है और कुछ मामलों में कीमत दोगुनी हो गई है। लंदन स्थित समूह बुंिकग मंच होटल प्लानर डॉट कॉम के अनुसार 95 प्रतिशत तक कमरे भर चुके हैं। इसी तरह कुछ पर्यटकों ने बताया कि उनके खाने-पीने का खर्च 30 प्रतिशत तक बढ़ गया है।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav