मोदी ने नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को किया रवाना

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 11 Dec 2022 05:57 PM
मोदी ने नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को किया रवाना
ऑडियो सुनें

नागपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के नागपुर को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को रविवार को हरी झंडी दिखाकर यहां से रवाना किया. ट्रेन को रवाना करने का कार्यक्रम यहां नागपुर रेलवे स्टेशन पर आयोजित किया गया.

कार्यक्रम के दौरान मोदी ने नागपुर और अजनी रेलवे स्टेशन के पुर्निवकास की आधारशिला भी रखी. इन दोनों स्टेशन के पुर्निवकास पर क्रमश: 590 व 360 करोड़ रुपये का खर्च आएगा. उन्होंने शहर के अजनी में सरकारी रखरखाव डिपो और नागपुर-इटारसी तीसरी लाइन परियोजना के कोहली-नरखेड़ खंड को राष्ट्र को सर्मिपत किया. इन परियोजनाओं को क्रमश: करीब 110 करोड़ रुपये व 450 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu