गोवा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री सावंत और भाजपा नेता विश्वजीत राणे ने अमित शाह के साथ संयुक्त बैठक की

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sun, 20 Mar 2022 12:22 PM
ऑडियो सुनें

पणजी.  गोवा में नयी सरकार के गठन को लेकर भाजपा विधायक दल की बैठक अभी हुई नहीं है. इस बीच, तटीय राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और पार्टी के उनके सहयोगी नेता विश्वजीत राणे ने शनिवार शाम नयी दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. भाजपा सूत्रों ने यह जानकारी दी. सावंत और राणे को गोवा के मुख्यमंत्री पद का प्रमुख दावेदार माना जा रहा है. भाजपा सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि राणे हाल-फिलहाल में मुख्यमंत्री बनने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं. पार्टी के सूत्रों के मुताबिक शाह ने सावंत और राणे से उनसे एक साथ नयी दिल्ली में मिलने को कहा था.

गोवा की 40 सदस्यीय विधानसभा के लिए हाल ही में संपन्न चुनाव में भाजपा ने सर्वाधिक 20 सीटों पर जीत दर्ज की है. महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी (एमजीपी) के दो विधायकों और तीन निर्दलियों के समर्थन जताने से भाजपा के लिए गोवा में सरकार बनाने का रास्ता आसान हो गया है. हालांकि, पार्टी ने राज्य में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का दावा फिलहाल पेश नहीं किया है. भाजपा की गोवा इकाई के प्रमुख सदानंद शेत तनवडे ने पहले संवाददाताओं से कहा था कि पार्टी होली के समारोहों के बाद सरकार बनाएगी.
पार्टी सूत्रों ने कहा, ‘‘सावंत और राणे ने शाह से एक साथ मुलाकात की. इस दौरन उन्होंने गोवा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की.’’

 

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news