हथियार डाल दोगे, तो जान बख्श देंगे: रूस ने मारियुपोल में तैनात यूक्रेनी बलों से कहा

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sun, 17 Apr 2022 06:13 PM
हथियार डाल दोगे, तो जान बख्श देंगे: रूस ने मारियुपोल में तैनात यूक्रेनी बलों से कहा
ऑडियो सुनें

मॉस्को. रूसी सेना ने मारियुपोल में तैनात यूक्रेनी बलों से कहा कि यदि वे अपने हथियार डाल देते हैं, तो उन्हें उनके ‘‘जीवित रहने की गारंटी’’ दे दी जाएगी. रूसी रक्षा मंत्रालय ने रविवार तड़के यह घोषणा की. रूस के कर्नल जनरल मिखाइल मिजिनत्सेव ने कहा कि अजोवस्ताल इस्पाल कारखाने में यूक्रेन के जो सैनिक रूस की घेराबंदी में हैं, उन्हें आत्मसमर्पण करने के लिए स्थानीय समयानुसार अपराह्न एक बजे तक का समय दिया गया है.

रूसी सेना ने अजोव सागर के अहम बंदरगाह शहर को डेढ़ महीने से अधिक समय से घेर रखा है. यह वहां तैनात यूक्रेनी बलों को दिया गया ताजा प्रस्ताव है. मारियुपोल पर कब्जा करना रूस का अहम रणनीतिक लक्ष्य है. ऐसा करने से उसे क्रीमिया तक जमीनी गलियारा मिल जाएगा. रूस ने 2014 में क्रीमिया पर कब्जा कर लिया था. इसके अलावा मारियुपोल में यूक्रेनी बलों को हराने के बाद वहां तैनात रूसी बल डोनबास की ओर बढ़ सकेंगे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news