शोभायात्रा के दौरान पटाखों में विस्फोट से झुलसे दो लोगों में से एक की मौत

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 28 Feb 2023 01:30 PM
ऑडियो सुनें

नोएडा: गौतम बुद्ध नगर जिले में सोमवार की शाम को निकाली जा रही भगवान जगन्नाथ की शोभा यात्रा के दौरान पटाखे ले जा रहे ई-रिक्शा में आग लगने से हुए विस्फोट में घायल हुए दो व्यक्तियों में से एक ने मंगलवार तड़के उपचार के दौरान दिल्ली के पंत अस्पताल में दम तोड़ दिया।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) अशोक कुमार ंिसह ने आज यहां बताया कि जिले में थाना दादरी क्षेत्र के कस्बा दादरी में सोमवार की शाम को भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा निकाली जा रही थी। इस दौरान आतिशबाजी हो रही थी और एक रॉकेट पटाखे ले जा रहे ई-रिक्शा पर जा गिरा।

उन्होंने बताया कि पटाखा गिरने से ई-रिक्शा में आग लग गई और विस्फोट हो गया जिससे दो युवक सलमान तथा शीशपाल घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उन्होंने बताया कि सलमान को दिल्ली के पंत अस्पताल ले जाया गया जहां आज तड़के उसने दम तोड़ दिया। ंिसह ने बताया कि मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav