माधुरी दीक्षित की मां स्रेहलता दीक्षित का 90 वर्ष की उम्र में निधन

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 12 Mar 2023 07:27 PM
माधुरी दीक्षित की मां स्रेहलता दीक्षित का 90 वर्ष की उम्र में निधन
ऑडियो सुनें

मुंबई. बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की मां स्रेहलता दीक्षित का रविवार को निधन हो गया. वह 90 वर्ष की थीं. अभिनेत्री और उनके पति श्रीराम नेने द्वारा हस्ताक्षरित बयान में कहा गया है, “हमारी प्यारी आई, स्रेहलता दीक्षित, आज सुबह अपने प्रियजनों को छोड़कर चली गईं.” स्रेहलता दीक्षित का अंतिम संस्कार वर्ली के वैकुंठ धाम में किया जाएगा. चार भाई-बहनों में सबसे छोटी माधुरी दीक्षित ने पिछले साल अपनी मां के 90वें जन्मदिन पर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया था.

उन्होंने अपनी मां की तस्वीरों की एक श्रृंखला के साथ इंस्टाग्राम पर लिखा था, “जन्मदिन मुबारक हो, आई! वे कहते हैं कि एक मां एक बेटी की सबसे अच्छी दोस्त होती है. आपने मेरे लिए जो कुछ भी किया है, जो सबक आपने सिखाया है, वह मेरे लिए सबसे बड़ा उपहार है. मैं केवल आपके अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की कामना करती हूं.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu