एकदिवसीय श्रृंखला के लिए नहीं लौटेंगे किमस, स्मिथ जारी रखेंगे कप्तानी

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 14 Mar 2023 12:44 PM
एकदिवसीय श्रृंखला के लिए नहीं लौटेंगे किमस, स्मिथ जारी रखेंगे कप्तानी
ऑडियो सुनें

अहमदाबाद: स्टीव स्मिथ भारत के खिलाफ शुक्रवार शुरू होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए आॅस्ट्रेलिया का नेतृत्व करना जारी रखेंगे क्योंकि नियमित कप्तान पैट कंिमस भारत नहीं लौट रहे है। बॉर्डर-गावस्कर श्रृंखला के शुरुआती दो टेस्ट के बाद कंिमस मां की बीमारी के कारण स्वदेश लौट गये थे। स्तन कैंसर से जूझने के बाद उनकी मां मारिया का हालांकि पिछले सप्ताह निधन हो गया था।

तीन मैचों की इस श्रृंखला का पहला मैच शुक्रवार को मुंबई में खेल जायेगा। आॅस्ट्रेलिया के कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने कहा, ‘‘ पैट (कंिमस) वापस नहीं आ रहा है। उसके घर में जो हुआ वह उससे निपट रहा है।’’ उन्होंने ‘क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू’ से कहा, ‘‘ हमारी संवेदनाएं पैट और उनके परिवार के साथ हैं क्योंकि वे इस दुखद समय से गुजर रहे हैं।’’

क्रिकेट आॅस्ट्रेलिया ने 15 सदस्यीय टीम में कंिमस के स्थान पर किसी नाम की घोषणा नहीं की है। स्मिथ ने चार मैचों की श्रृंखला के आखिरी दो टेस्ट में आॅस्ट्रेलिया की कप्तानी की थी, जिसमें भारत बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को 2-1 से जीतकर अपने पास बरकरार रखने में सफल रहा।

भारत ने पहले दो टेस्ट जीते जबकि इंदौर में तीसरे मैच में आॅस्ट्रेलिया विजयी रहा। अहमदाबाद का मैच नीरस ड्रॉ पर समाप्त हुआ।
तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन के चोटिल होने के बाद नाथन एलिस को टीम में शामिल किया गया है। कोहनी की चोट के कारण आखिरी दो टेस्ट मैच से बाहर होने वाले अनुभवी डेविड वॉर्नर सीमित ओवरों की टीम में वापसी करने के लिए तैयार हैं।

तेज गेंदबाजी विभाग में आॅस्ट्रेलिया को कंिमस और रिचर्डसन के अलावा जोश हेजलवुड की भी कमी खलेगी। वह चोटिल होने के कारण टीम में नहीं है। एश्टन एगर टेस्ट श्रृंखला के बीच में स्वदेश भेजे जाने के बाद वापस आ गए हैं । वह स्पिन गेंदबाजी में जम्पा का साथ निभा सकते है। श्रृंखला में गंभीर चोटों से उबरने के बाद ग्लेन मैक्सवेल (पैर में फ्रैक्चर) और मिशेल मार्श (टखने की सर्जरी) की वापसी हो रही।

मैकडोनाल्ड ने कहा, ‘‘ हमने संतुलन को ध्यान में रखते हुए टीम को चुना है। हम बल्लेबाजी में गहराई के लिए आठ बल्लेबाजों के साथ उतरने की कोशिश करेंगे। विश्व कप से पहले हम कुछ संयोजनों को आजमाना चाहते है।’’ सीमित ओवरों के कप्तान आरोन ंिफच के संन्यास के बाद कंिमस को यह जिम्मेदारी सौपी गयी थी। उन्होंने हालांकि अभी तक दो एकदिवसीय मैचों में ही कप्तानी की है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav