अय्यर एकदिवसीय श्रृंखला की टीम से बाहर: भारतीय क्षेत्ररक्षण कोच टी दिलीप

मुंबई. भारत के क्षेत्ररक्षण कोच टी दिलीप ने बुधवार को आधिकारिक तौर पर पुष्टि की कि मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर पीठ के निचले हिस्से की चोट के फिर से उभरने के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुक्रवार से शुरू होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला से बाहर हो गए हैं। ‘पीटीआई-भाषा’ ने 11 मार्च को ही अय्यर के वनडे से बाहर होने की खबर दी थी। पता चला है कि मुंबई का यह कलात्मक बल्लेबाज चकाचौंध से भरी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भी भाग नहीं ले पायेगा। अय्यर आईपीएल में केकेआर का नेतृत्व करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button