अश्विन ICC टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में फिर से शीर्ष पर पहुंचे

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 15 Mar 2023 07:05 PM
अश्विन ICC टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में फिर से शीर्ष पर पहुंचे
ऑडियो सुनें

दुबई. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर श्रृंखला के चौथे टेस्ट में शानदार गेंदबाजी करने वाले भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन बुधवार को जारी आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) की नवीनतम रैंकिंग में गेंदबाजों की सूची में शीर्ष पर पहुंच गये हैं। ऑफ स्पिनर अश्विन ने गेंदबाजों के लिए मुश्किल परिस्थितियों वाली पिच पर पहली पारी में 91 रन देकर छह विकेट चटकाये। चार मैचों की इस श्रृंखला में वह 25 विकेट के साथ सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज रहे। इसका फायदा उन्हें रैंकिंग में हुआ और उन्होंने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को 10 रेटिंग अंकों से पीछे छोड़ दिया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu