मशहूर कॉमेडियन ख्याली के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 16 Mar 2023 07:24 PM
मशहूर कॉमेडियन ख्याली के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज
ऑडियो सुनें

जयपुर. जयपुर के मानसरोवर थाने में मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन ख्याली के खिलाफ एक 25 वर्षीय महिला से कथित तौर पर बलात्कार करने का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि घटना तीन दिन पहले एक होटल में घटित हुई थी. कॉमेडियन ख्याली ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर मानसरोवर इलाके के एक होटल के कमरे में नशे की हालत में महिला से कथित तौर पर बलात्कार किया.

मानसरोवर थाने के उपनिरीक्षक संदीप यादव ने बताया कि “महिला की शिकायत पर कॉमेडियन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया गया है. मामले की जांच की जा रही है.” उन्होंने बताया कि कि घटना के एक दिन बाद इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई.

पुलिस ने कहा कि पीडिता श्रीगंगानगर की रहने वाली है और वह एक गुटखा फर्म में मार्केंिटग एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम करने वाली एक अन्य महिला के साथ करीब एक महीने पहले काम दिलाने के लिए कॉमेडियन के संपर्क में आई थी. उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी के नेता कॉमेडियन ख्याली ने मानसरोवर में एक होटल में दो कमरे बुक किए थे – एक खुद के लिए और दूसरा दो महिलाओं के लिए.

उन्होंने बताया कि कॉमेडियन ने कथित तौर पर बीयर पी और महिलाओं से जबरन बीयर पीने को कहा. बाद में, महिलाओं में से एक कमरे से चली गई और कॉमेडियन ने पीड़ित महिला के साथ बलात्कार किया. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu