ऑस्कर में ‘स्टैंडिंग ओवेशन’ मिलने से बेहतर कुछ नहीं हो सकता: लॉरेन गॉटलिब

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 16 Mar 2023 07:42 PM
ऑस्कर में ‘स्टैंडिंग ओवेशन’ मिलने से बेहतर कुछ नहीं हो सकता: लॉरेन गॉटलिब
ऑडियो सुनें

मुंबई. लॉरेन गॉटलिब ने कहा कि लोकप्रिय भारतीय फिल्म ‘आरआरआर’ के गाने के ऑस्कर जीतने से कुछ क्षण पहले ‘नाटु नाटु’ पर नृत्य मंडली का हिस्सा बनना मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा था. गॉटलिब ने इसे अपने जीवन का “महत्वपूर्ण प्रदर्शन” बताया. गॉटलिब, एक अमेरिकी अभिनेत्री और नर्तकी है. जो भारतीय फिल्मों में काम करती है.

पीटीआई-भाषा के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, “हमने जो तय किया था, उसे हमने पूरा किया, जब अकादमी अवार्ड्स में हॉलीवुड के हजारों सबसे बड़े नामों ने खड़े होकर हमारे लिए तालियां बजाईं. यह मेरे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण प्रदर्शन था और इसने ऑस्कर में सही मायने में इतिहास रच दिया.” उन्होंने कहा, “नाटु नाटु” संगीतकार एमएम कीरावनी और गीतकार चंद्रबोस को सर्वश्रेष्ठ मूल गीत ऑस्कर के विजेताओं की घोषणा की गई तो वह पूरे समूह के साथ खुशी से झूम उठीं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu