इराक के उत्तर में रहस्यमयी हेलीकॉप्टर दुर्घटना में आतंकवादियों सहित कई लोगों की मौत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 16 Mar 2023 08:18 PM
इराक के उत्तर में रहस्यमयी हेलीकॉप्टर दुर्घटना में आतंकवादियों सहित कई लोगों की मौत
ऑडियो सुनें

दोहुक. उत्तरी इराक में एक रहस्यमय हेलीकॉप्टर दुर्घटना में प्रतिबंधित कुर्द विद्रोही समूह से जुड़े आतंकवादियों सहित कई लोग मारे गए. बृहस्पतिवार को इराकी कुर्द द्वारा संचालित आतंकवाद रोधी संगठन के बयान में यह जानकारी दी गई. आतंकवाद रोधी संगठन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा कि एक हेलीकॉप्टर पिछली रात इराक के अर्ध-स्वायत्त कुर्द क्षेत्र में दोहुक प्रांत के चमांके जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. बयान में कहा गया है कि हेलीकॉप्टर में सवार सभी यात्री मारे गए.

दुर्घटनास्थल पर मौजूद एक अन्वेषक ने कहा कि हेलीकॉप्टर में कम से कम सात लोग सवार थे. बयान में कहा गया है कि हेलीकॉप्टर प्रतिबंधित कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी या पीकेके के आतंकवादियों को ले जा रहा था. यह घटना रहस्य बनी हुई है क्योंकि अभी तक किसी भी पार्टी ने सैन्य हेलीकॉप्टर के स्वामित्व का दावा नहीं किया है. पीकेके के प्रवक्ता जाग्रोस हिवा ने कहा कि समूह के पास हेलीकॉप्टर नहीं है और वे भी इस घटना की जांच कर रहे हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu