सीएम साय से मिली स्वर्णपदक जीतने वाली खिलाड़ी सोफी सिका, सीएम ने दी शुभकामनाएं

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Sat, 07 Nov 2026 05:44 PM
सीएम साय से मिली स्वर्णपदक जीतने वाली खिलाड़ी सोफी सिका, सीएम ने दी शुभकामनाएं
ऑडियो सुनें

पुडुचेरी में आयोजित 76वीं जूनियर नेशनल बास्केटबाल प्रतियोगिता में स्वर्णपदक जीतने वाली खिलाड़ी सोफी सिका ने आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की तथा उन्हें स्वर्णपदक दिखाते हुए उनका आर्शीवाद लिया।

श्री साय ने सोफी सिका के खेल प्रदर्शन को सराहा तथा अपनी शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर साय ने कहा कि पुडुचेरी में आयोजित 76वीं जूनियर नेशनल बास्केटबाल प्रतियोगिता में स्वर्णपदक जीतकर छत्तीसगढ़ की बेटियों ने पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है। यह उपलब्धि उनकी प्रतिभा, कठिन परिश्रम और समर्पण का गौरवपूर्ण प्रतिफल है।

उन्होंने कहा कि पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए हमारी बेटियों ने अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का शानदार परिचय दिया। यह सफलता प्रदेश की उभरती खेल प्रतिभाओं के उज्जवल भविष्य का प्रतीक है।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं सहयोगी दल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इस अवसर पर भाजपा नेता मनमोहन सिंह चावल भी उपस्थित थे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group