बिलासपुर: सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत

बिलासपुर. जिले में शुक्रवार की सुबह हुई सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि जिले के कोटा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी. हादसे में दोपहिया सवार दो युवकों चंद्रशेखर गंधर्व (23) और पंचराम गंधर्व (25) की मौत हो गई.

उन्होंने बताया कि कोटा थाना क्षेत्र के सराईपाली गांव निवासी चंद्रशेखर शुक्रवार सुबह अपने भाई को पेंड्रा थाना क्षेत्र में छोड़कर अपने रिश्तेदार पंचराम के साथ लौट रहा था. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुबह लगभग नौ बजे वह दारसागर चौक के करीब उनकी बाइक ट्रक की चपेट में आ गई. इस घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी पाकी मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को अस्पताल में रखवाया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा घटना के बाद से फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button