जनता ने मोदी का करिश्मा देखकर वोट दिया, डिग्री देखकर नहीं: अजीत पवार

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 04 Apr 2023 12:48 PM
जनता ने मोदी का करिश्मा देखकर वोट दिया, डिग्री देखकर नहीं: अजीत पवार
ऑडियो सुनें

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता अजीत पवार ने 2014 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करिश्मे को दिया और कहा कि देश में महंगाई तथा युवाओं के लिए रोजगार प्रधानमंत्री की शैक्षणिक डिग्री से ज्यादा महत्वपूर्ण मुद्दे हैं।

पवार की टिप्पणी सहयोगी दल शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) से अलग है, जिसके नेता संजय राउत ने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी को अपनी शैक्षणिक योग्यता के बारे में जानकारी देनी चाहिए और उनकी डिग्री को संसद भवन के प्रवेश द्वार पर लगा देना चाहिए।

विपक्ष द्वारा प्रधानमंत्री की शैक्षणिक योग्यता का मुद्दा उठाए जाने के बारे में पूछे जाने पर पवार ने सोमवार को पत्रकारों से कहा, ‘‘ 2014 (के आम चुनाव) में क्या लोगों ने उनकी डिग्री देखकर उन्हें (मोदी को) वोट दिया था? 2014 में उन्होंने कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक ऐसा करिश्मा दिखाया जो भाजपा के पास नहीं था। इसका पूरा श्रेय नरेन्द्र मोदी साहब को दिया जाना चाहिए।’’ गुजरात उच्च न्यायालय ने पिछले सप्ताह केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें गुजरात विश्वविद्यालय को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरंिवद केजरीवाल को प्रधानमंत्री मोदी की डिग्री के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए कहा गया था। अदालत ने केजरीवाल पर 25,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया था।

पवार ने कहा, ‘‘ वहां डिग्री का क्या काम है? अभी तक हमारे लोकतंत्र में संसद में बहुमत को अहम माना जाता है। 543 सीट (लोकसभा में) में जिसके पास बहुमत होता है, वह सरकार का प्रमुख बनता है। इसी तरह हमारे राज्य में जो (कुल 288 विधानसभा सीटों में से) 145-146 विधानसभा सीटें जीतता है, वह मुख्यमंत्री बनता है।’’

पवार ने कहा, ‘‘ वह (मोदी) नौ साल से देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। मैंने देखा है कि उनकी या अन्य मंत्री की (शैक्षणिक) डिग्री का मुद्दा उठाया गया। यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा नहीं है, लेकिन महंगाई और बेरोजगारी जरूरी मुद्दे हैं।’’

उन्होंने कहा कि रसोई गैस सिलेंडर और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतें बढ़ रही हैं। युवाओं के मुद्दों, राज्य के विभिन्न विभागों में 75,000 सीटें भरने की घोषणा, किसानों और मजदूरों के मुद्दों का जिक्र करते हुए पवार ने कहा कि कोई भी इस पर चर्चा नहीं करना चाहता। राकांपा के नेता ने कहा, ‘‘ मुझे नहीं लगता कि इस (मोदी की शैक्षणिक डिग्री) मुद्दे को महत्व दिया जाना चाहिए।’’

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
  2. 2 Deepak Mittal दवाईयों का ज्यादा डोज कारोबारी की मौत का कारण, दीपक मित्तल की बेटी का आरोप, सोने की चेन और कड़ा गायब, संदिग्ध युवती से पूछताछ जारी
  3. 3 Earthquake : तिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, जमीन से 10 किमी अंदर पाया गया केंद्र, यहीं से आई थी नेपाल में विनाशकारी बाढ़
  4. 4 Sexual harassment भारत के गोल्ड मेडलिस्ट की करतूत! यौन उत्पीड़न के आरोप में जापान से डिपोर्ट करके भारत भेजा गया, जानिए कौन है यह खिलाड़ी

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav