प्रशिक्षु खिलाडियों से ‘अश्लील’ बातें करने वाला क्रिकेट कोच गिरफ्तार…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 07 Apr 2023 03:38 PM
प्रशिक्षु खिलाडियों से ‘अश्लील’ बातें करने वाला क्रिकेट कोच गिरफ्तार…
ऑडियो सुनें

देहरादून: प्रशिक्षु खिलाडियों से कथित रूप से ‘आपत्तिजनक’ बातें करने वाले क्रिकेट प्रशिक्षक नरेंद्र शाह को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच कर रहे पुलिस क्षेत्राधिकारी पंकज गैरोला ने बताया कि शाह को एम्स ऋषिकेश से छुट्टी दिए जाने के तत्काल बाद बृहस्पतिवार रात गिरफ्तार कर लिया गया ।
 
प्रशिक्षु खिलाडियों से कथित ‘आपत्तिजनक’ बातें करने का आॅडियो प्रसारित होने के बाद शाह ने जहर खाकर कथित रूप से आत्महत्या का प्रयास किया था जिसके बाद से वह अस्पताल में भर्ती था। शाह को अस्पताल से छुट्टी मिलने की जानकारी मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंच गयी थी ।

इससे पहले, उनकी ‘लिटिल मास्टर क्रिकेट एकेडमी’ में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही एक लड़की के पिता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पिछले महीने शाह के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 354, पॉक्सो अधिनियम तथा अनुसूचित जाति-जनजाति अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया था ।

इसके बाद दो और प्रशिक्षु क्रिकेटर भी सामने आयीं और उन्होंने शाह के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने शिकायत करने वाली तीनों लडकियों के बयान भी दर्ज कर लिए हैं । शाह के लड़कियों से अश्लील बातचीत करते कथित आॅडियो प्रसारित होने के बाद शाह ने 24 मार्च को जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था।  उसे हांलांकि, तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों के उपचार से उसकी जान बच गयी। मामले का संज्ञान लेते हुए उत्तराखंड क्रिकेट संघ ने भी शाह को सह-समन्वयक पद से हटा दिया था । संघ ने उन्हें महिला क्रिकेट की जिम्मेदारी दी थी ।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav