शुभमन दूसरे छोर पर होते हैं तो बल्लेबाजी आसान हो जाती है: साहा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 07 Apr 2023 07:16 PM
शुभमन दूसरे छोर पर होते हैं तो बल्लेबाजी आसान हो जाती है: साहा
ऑडियो सुनें

अहमदाबाद. गुजरात टाइटन्स के सीनियर खिलाड़ी ऋद्धिमान साहा का कहना है कि शानदार फॉर्म में चल रहे भारत के युवा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर शुभमन गिल जब दूसरे छोर पर बल्लेबाजी कर रहे होते हैं तो उनके लिए बल्लेबाजी करना आसान हो जाता है.
गिल के लिये अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पिछले तीन महीने शानदार रहे हैं और उन्होंने अपने टी20 खेल में भी काफी सुधार किया है.

साहा ने वर्चुअल बातचीत के दौरान पत्रकारों से कहा, ‘‘शुभमन अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में हैं. उनके साथ बल्लेबाजी करना इतना आसान होता है. हम जानते हैं कि अगर गुजरात टाइटन्स को अच्छा प्रदर्शन करना है तो मुझे, शुभमन और तीसरे नंबर पर साई (सुदर्शन) को अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी. फिर यह टीम के लिए आसान बन जाता है. ’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन जब शुभमन दूसरे छोर पर होता है तो मैं आराम से अपना नैर्सिगक खेल खेल सकता हूं. जब शुभमन तेजी से रन बनाता है तो मेरे, साई और विजय जैसे बल्लेबाज के लिए बल्लेबाजी करना आसान हो जाता है. ’’ साहा अब भारतीय टीम में नहीं हैं और इस घरेलू सत्र के दौरान वह त्रिपुरा के लिए खेले थे लेकिन 40 टेस्ट के इस अनुभवी क्रिकेटर के लिए कुछ भी नहीं बदला है.

उन्होंने कहा, ‘‘मैं भारत के लिए खेल रहा हूं या नहीं, मैं चीजों को सरल रखने की कोशिश करता हूं. अब मैं सिर्फ इंडियन प्रीमियर लीग में खेल रहा हूं, मैं एक बार में एक ही मैच पर ध्यान देना चाहता हूं और इसी के अनुसार तैयारी करता हूं. और वैसे भी हर किसी का रवैया अलग होता है. ’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu