उम्मीद है अगले कुछ दिनों में मुझे आईपीएल में खेलने की मंजूरी मिल जाएगी: लिविंगस्टोन

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 07 Apr 2023 08:26 PM
उम्मीद है अगले कुछ दिनों में मुझे आईपीएल में खेलने की मंजूरी मिल जाएगी: लिविंगस्टोन
ऑडियो सुनें

लंदन. इंग्लैंड के बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन को उम्मीद है कि उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने के लिए इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) से इस सप्ताहांत तक फिटनेस मंजूरी मिल जाएगी. लिविंगस्टोन चार महीने पहले पाकिस्तान में टेस्ट पदार्पण के दौरान चोटिल हो गए थे. उनके घुटने में चोट लगी है जिसके कारण वह उसके बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेल पाए. इस बीच उनकी पिछले साल के टखने की चोट भी उभर आई थी.

यह सुनिश्चित है कि वह पंजाब किंग्स के नौ अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मैच में नहीं खेल पाएंगे. पंजाब किंग्स को अपना अगला मैच 13 अप्रैल को खेलना है. लिविंगस्टोन ने लैंसटीवी से कहा,‘‘ मैं अब उस मुकाम पर पहुंच रहा हूं. पिछले दो महीने बेहद मुश्किल रहे लेकिन आखिरकार अब मैं छोटे बच्चे की तरह क्रिकेट खेलने को लेकर बेहद उत्साहित हूं.’’ उन्होंने कहा,‘‘ उम्मीद है कि अगले दो दिन के अंदर मुझे वहां जाने के लिए मंजूरी मिल जाएगी. मैं खेलने के लिए बेताब हूं और उम्मीद है कि अगले 48 घंटों में आखिरकार मुझे इसकी मंजूरी मिल जाएगी.’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu