सूर्यकुमार भारत को जिता सकता है विश्व कप : पोटिंग

दुबई. आस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर रिकी पोटिंग का मानना है कि सूर्यकुमार यादव में भारत को विश्व कप जिताने की क्षमता है और खराब फॉर्म के बावजूद चयनकर्ताओं को उसे टीम में रखना चाहिये . सूर्यकुमार टी20 क्रिकेट का अपना फॉर्म 50 ओवरों के क्रिकेट में दोहरा नहीं सके हैं . वह आस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार तीन मैचों में खाता खोले बिना आउट हुए .

पोटिंग ने आईसीसी रिव्यू में कहा ,‘‘ दुनिया में सभी को पता है कि सूर्यकुमार क्या कर सकता है . पिछले एक डेढ साल में उसने शानदार प्रदर्शन किया है . मेरा मानना है कि भारत को उस पर भरोसा करना चाहिये क्योंकि वह ऐसा खिलाड़ी है जो आपको विश्व कप दिला सकता है .’’ उन्होंने कहा ,‘‘ वह लगातार अच्छा नहीं खेल पा रहा है लेकिन वह बड़े मैचों का खिलाड़ी है . जैसे आस्ट्रेलिया के लिये एंड्रयू साइमंड्स था .’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button