अमेरिका : फ्लोरिडा के एक मकान में गोलीबारी, तीन लोगों की मौत; पुलिस ने संदिग्ध को मार गिराया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 09 Apr 2023 08:37 PM
अमेरिका : फ्लोरिडा के एक मकान में गोलीबारी, तीन लोगों की मौत; पुलिस ने संदिग्ध को मार गिराया
ऑडियो सुनें

वाशिंगटन. अमेरिका के फ्लोरिडा में एक संदिग्ध ने मकान के भीतर लोगों पर गोलियां चलायी जिसमें एक बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में रविवार तड़के संदिग्ध भी मारा गया. उन्होंने बताया कि घरेलू हिंसा की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी और तभी उसने मकान के भीतर से गोलियां चलने की आवाज सुनी.

ओरलैंडो पुलिस विभाग द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि संदिग्ध के बाहर निकलने से पहले अधिकारियों ने मकान के अंदर गोलियां चलने की आवाज सुनी और करीब 2.25 बजे उसने (संदिग्ध) अधिकारियों पर गोली चलाई. आॅरलैंडो पुलिस ने बताया कि घर के अंदर पुलिस को एक बच्चे सहित तीन लोग घायल मिले, जिन्हें अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में तीनों की इलाज के दौरान मौत हो गई.

पुलिस ने बताया कि अस्पताल ले जाने के बाद संदिग्ध की भी मौत हो गई. उन्होंने बताया कि गोलीबारी में पुलिस का कोई भी अधिकारी घायल नहीं हुआ. संदिग्ध, पीड़ितों और अधिकारियों की पहचान तुरंत जारी नहीं की गई.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu