सुपरकिंग्स का टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला

चेन्नई. चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग में बुधवार को यहां राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. सुपरकिंग्स ने दो बदलाव करते हुए मिशेल सेंटनर और ड्वेन प्रिटोरियस की जगह मोईन अली तथा महेश तीक्षणा को मौका दिया है.

धोनी सुपरकिंग्स के कप्तान के रूप में 200वां मैच खेल रहे हैं और वह इतने मुकाबलों में किसी एक आईपीएल टीम की कप्तानी करने वाले पहले खिलाड़ी हैं. राजस्थान को झटका लगा है क्योंकि स्टार तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट चोट के कारण इस मैच में नहीं खेल पाएंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button