सतीश कौशिक के जन्मदिन पर भूमिका चावला ने कहा : उन्हें हमेशा मुस्कुराते हुए देखा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 13 Apr 2023 07:31 PM
सतीश कौशिक के जन्मदिन पर भूमिका चावला ने कहा : उन्हें हमेशा मुस्कुराते हुए देखा
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. बॉलीवुड अभिनेत्री भूमिका चावला ने दिवंगत निर्देशक और अभिनेता सतीश कौशिक को उनके जन्मदिन पर याद किया और कहा ‘‘ मैंने उन्हें हमेशा मुस्कुराते हुए देखा है.’’ निर्देशक सतीश कौशिक का नौ मार्च को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. उन्होंने 2003 की हिट रोमांटिक फिल्म ‘तेरे नाम’ का निर्देशन किया था जिसमें सलमान खान और भूमिका चावला मुख्य भूमिका में थे.
अभिनेत्री ने कहा कि वह कौशिक के संपर्क में थीं और वह लोग अगली फिल्म की योजना बना रहे थे.

चावला ने कहा, “वह खुशमिजाज व्यक्ति थे. मुझे नहीं लगता कि मैंने कभी उन्हें बिना मुस्कुराए देखा. मुझे नहीं लगता कि किसी ने कभी उन्हें उदास या परेशान देखा है. हम कभी-कभार मिलते थे. मैं उनके संपर्क में थी. वह हमेशा कहा करते थे, ‘हमें साथ में एक फिल्म करनी है.’ वह कहते थे, ‘मैं वास्तव में आपके साथ काम करना चाहता हूं’….” चावला ने कहा कि कौशिक की मौत “दुर्भाग्यपूर्ण” थी जिसने उन्हें एहसास दिलाया कि किसी को भी चीजों को हल्के में नहीं लेना चाहिए.

उन्होंने कहा, “जीवन एक बुलबुले की तरह है. आप एक पल में यहां हैं और दूसरे पल में आप चले गए. आपके पास जो कुछ भी है उसका लाभ उठाएं, अपनी सफलता को बहुत गंभीरता से न लें. युवाओं को अपनी सफलता को बहुत गंभीरता से नहीं लेना चाहिए, यह काम नहीं करता, क्योंकि आप सब कुछ पीछे छोड़कर जा रहे हैं.” चावला, ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही फिल्म “किसी का भाई किसी की जान” में नजर आएंगी. फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सलमान खान मुख्य भूमिका में हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu